Currently we have a 29yr old who stole this plane & is threatening to crash it into something. Polices ,ambulances ,& fire trucks are everywhere. Everything is shutdown rn pic.twitter.com/AzebdIa3tP
— City King (@CityKing_Gank_) September 3, 2022
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन को उड़ा रहे पायलट को हिरासत में ले लिया गया। यह 9 सीटों को वाला प्लेन था जो सुबह 5 बजे मिसीसिपी के टुपेलो शहर के ऊपर चक्कर काट रहा था। स्थानीय प्रशासन की मदद से पायलट को सुरक्षित नीचे लाया गया। जिसके बाद शहर के गवर्नर रीव्स ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “स्थिति पर काबू पा लिया गया है, कोई भी इस घटना में हताहत नहीं हुआ है।”यह एक बीचक्राफ्ट प्लेन था जिसे Beechcraft King Air 90 कहा जाता है। प्लेन लगभग 5 घंटे से ज्यादा समय तक आसमान में उड़ता रहा, जिसके बाद पुलिस को वहां रहने वाले लोगों के लिए यह खतरा बनता नजर आया। पायलट की पहचान के बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी। लेकिन, लोकल समाचार पत्र डेली जर्नल (Daily Journal) ने लिखा कि प्लेन का पायलट टुपेलो क्षेत्रीय हवाई अड्डे का कर्मचारी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।