प्रसपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पोस्टर पर पहली बार दिखे अखिलेश यादव
मेरठ में संयुक्त प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को पदयात्रा निकाली। नेताजी मुलायम सिंह यादव की जयंती के अवसर पर प्रसपा मेरठ की तरफ से इस पदयात्रा का आयोजन किया गया। खास बात यह थी कि पहली बार प्रसपा के बैनर पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर नजर आई। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो नेताजी के देहांत के बाद अखिलेश की तस्वीर प्रसपा के बैनर पर आना बताता है कि चाचा-भतीजे में शिकवे दूर हो गए हैं। दोनों मिलकर चलना तय कर चुके हैं।
कमिश्नरी से डीएम ऑफिस तक पदयात्रा
मेरठ कमिश्नरी से जिला मुख्यालय तक पद यात्रा निकाली। इसके बाद पार्टी के नेताओं ने जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला देकर जिलाधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन भी किया। इस दौरान प्रसपा के नेताओं ने कहा कि चाचा भतीजे की तल्खियां दूर हुई हैं इससे कार्यकर्ता बेहद खुश हैं।हालांकि पूरे रास्ते कार्यकर्ता सिर्फ अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव जिंदाबाद या फिर आदित्य यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।
पार्टी के प्रदेश महासचिव शैंकी वर्मा, जीतू सिंह नागपाल सहित अन्य कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल रहे।