सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें उनके चेहरे पर चोट के कई निशान दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस चिंतित हो उठे हैं।
मुंबई – एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले बॉलीवुड में भी है और हॉलीवुड में भी है। वे प्रियंका चोपड़ा की हर अदा के कायल हैं और लगातार उन्हें सोशल मीडिया पर स्टॉक करते रहते हैं। लेकिन हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने जिस फोटो को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया है उसे देखकर उनके फैंस सहम गए है। क्योंकि प्रियंका चोपड़ा ने जिस फोटो को अपलोड़ किया है,उसमें उनके चेहरे पर कट और खून के निशान नजर आ रहे हैं।
तस्वीर हुई वायरल
प्रियंका चोपड़ा की हर पोस्ट तेजी से वायरल हो ती है, तो इस पोस्ट में तो प्रियंका के चेहरे पर जो निशान दिख रहे हैं उसको देखकर लग रहा है कि वे किसी दुर्घटना का शिकार हो गई हो। उनके चेहरे पर खून और कट के एक नहीं कई दूसरे निशान भी है। ऐसे में प्रियंका की इस तस्वीर को देखकर उनके फैंस काफी दुखी है। क्या हो गया है तुम्हें, क्या हाल बना रखा है, सब ठीक तो है, जल्द ठीक हो जाओ, कहां एक्सीडेंट हुआ है… फैंस कुछ इस तरह के कमेंट कर अपना दुख उन्हें जता रहे हैं।
सच्ची नहीं थी तस्वीर
खैर इस पोस्ट की सबसे अच्छी बात थी कि इस पोस्ट में जिस तस्वीर को प्रियंका ने अपलोड किया था वो सच नहीं थी जिसका जिक्र खुद प्रियंका ने अपनी पोस्ट में कर दिया था।