भारतीय सोशल मीडिया ऐप Chingari का बड़ा फैसला, महिलाओं को दो दिन की पेड पीरियड लीव देगी कंपनी

0
28
भारतीय सोशल मीडिया ऐप Chingari का बड़ा फैसला, महिलाओं को दो दिन की पेड पीरियड लीव देगी कंपनी
Advertisement
Photo:CHINGARI WEBSITE भारतीय सोशल मीडिया ऐप Chingari का बड़ा फैसला

Chingari Latest News: भारतीय शॉर्ट सोशल मीडिया ऐप चिंगारी ने 6 मार्च को ऐलान किया कि कंपनी में काम करने वाली महिला कर्मचारियों को महीने में 2 दिन की पीरियड लीव दी जाएगी। कंपनी इसके लिए भुगतान भी करेगी, यानि की छुट्टी लेने पर सैलरी नहीं कटेगी। बता दें, कंपनी के इस निर्णय का सोशल मीडिया पर लोग तारीफ कर रहे हैं। कंपनी के नए आदेश के मुताबिक, ये नई नीति तुरंत लागू कर दी गई है। कंपनी की कोशिश महिलाओं को एक अच्छी वर्क लाइफ प्रदान करने के लिए की गई एक पहल है। बता दें, फर्म 2022 से #GARI4NARI को बढ़ावा दे रही है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करके भारत में महिलाओं को सशक्त बनाना है।

Advertisement

कंपनी के सीईओ ने दी जानकारी

चिंगारी के सह-संस्थापक और सीईओ सुमित घोष ने कहा कि हम वर्क प्लेस में महिलाओं को सशक्त बनाने के महत्व को समझते हैं और एक समावेशी और सहायक कार्य वातावरण बनाने के लिए समर्पित हैं। हमें विश्वास है कि यह नीति हमारी महिला कर्मचारियों को उनके स्वास्थ्य और कल्याण के प्रबंधन में सहायता करेगी। हम भारत भर में महिलाओं के जीवन में एक सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो उन्हें एक ऐसा मंच प्रदान करता है जो उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने में मदद कर सके।

चिंगारी नवंबर 2018 में हुआ था लॉन्च

चिंगारी ऐप को नवंबर 2018 में गूगल प्ले स्टोर पर ऑफिशियली रिलीज किया गया था। पहली बार ओपन करते ही चिंगारी ऐप यूजर्स को 11 भाषाओं में से किसी एक को चुनने का ऑप्शन देता है। चिंगारी एप के फीचर्स की बात करें तो इसमें आप शॉर्ट वीडियो बना सकते हैं और अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं। इस ऐप पर आपको ट्रेंडिंग न्यूज, मनोरंजन, फनी वीडियो, लव स्टेटस जैसे वीडियो मिलेंगे। इसमें व्हाट्सएप पर शेयर करने के लिए एक अलग से बटन दिया गया है। एप में किसी यूजर को फॉलो करने का भी मौका मिलेगा। चिंगारी मोबाइल एप उड़िया, गुजराती और मराठी जैसी कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। चिंगारी एप में ट्रेंडिंग न्यूज, एंटरटेनमेंट न्यूज, फनी वीडियो, वीडियो सॉन्ग्स और लव कोट्स जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। 

Latest Business News

Source

Advertisement

Leave a Reply