ललितपुर2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हिंदूवादी नेता पर जानलेवा हमला।
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक हिंदूवादी नेता पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। झांसी रेफर किया गया है।
ललितपुर की सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला है। हिंदूवादी नेता बंटू सनातनी को अज्ञात तीन हमलावरों ने गोली मारी दी। वह अपनी छत पर टहल रहे थे। तभी नीचे से उन पर फायरिंग की गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिन्दूवादी नेता को गंभीर हालात में जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने झांसी मेडिकल कालेज रिफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि दो तीन दिन पूर्व भी उनके साथ मारपीट की घटना हुई थी। जिससे वह घायल हो गए थे।