- कॉपी लिंक
नेपाल में हो रही झमाझम बारिश से कोसी फिर उफान पर है। कोसी बराज से दोपहर 12 बजे बढ़ते क्रम में 2 लाख 2 हजार 475 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया, जलस्तर में अभी और भी वृद्धि के संकेत है। बता दें कि कोसी बराज से इस वर्ष अबतक का सर्वाधिक डिस्चार्ज 03 अगस्त को शाम 8 बजे 2 लाख 43 हज़ार 180 क्यूसेक दर्ज़ किया गया था। जिसके बाद नेपाल के बराह क्षेत्र में क्षेत्र में बारिश में कमी आने के कारण कोसी का जलस्तर भी घटने लगा था। पिछले 2 दिनों से कोसी का जलस्तर लगातार घटते क्रम में दर्ज किया जा रहा था।
5 अगस्त को रात 10 बजे कोसी बराज से 1,72,840 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शुक्रवार को पूरे दिन नेपाली भूभाग में हुई झमाझम बारिश के कारण जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी शुरु हैं। आज सुबह 10 बजे बढ़ते क्रम में 1 लाख 97 हजार 555 क्यूसेक पानी छोड़ा गया दो घंटे बाद दोपहर 12 बजे कोसी का जलस्तर 02 लाख 2 हजार 475 क्यूसेक पानी पर पहुंच गया पर पहुंच गया। जलस्तर में अभी और भी बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
जलस्तर में लगातार हो रहे उतार-चढ़ाव को लेकर कोसी बराज स्थित नदी के 56 में से 46 फाटकों को खोल दिए गए है। वहीं जलस्तर में और अधिक संभावित बढ़ोतरी के मद्देनजर चीफ इंजीनियर द्वारा तटबन्धों पर चौकसी तेज कर दी गई है। कोसी नदी के नेपाल स्थित पूर्वी तटबंध एवं पश्चिमी तटबंध के अलग-अलग बिंदुओं पर नदी के बढ़ते जलस्तर का दबाब बताया जा रहा है।
गौरतलब है कि कोसी के जलस्तर में लगातार हो रहे बढ़ोतरी एवं क्षेत्र में गहरातीर जा रही बाढ़ की आशंका को लेकर गुरुवार को बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा कोसी तटबंध के विभिन्न स्पर का निरीक्षण करने हवाई मार्ग से बीरपुर पहुंचे थे। उन्होंने सड़क मार्ग से कोसी तटबंध के विभिन्न स्तरों का जायजा लिया था एवं स्थिति को सामान्य बताया था।