- कॉपी लिंक
हाथरस के कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव भैंकुरी के निकट एक ट्रैक्टर ने एक महिला को रौंद दिया। इस सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीमा देवी(45) पत्नी कुंवरपाल वार्ष्णेय निवासी गांव सिकतरा थाना जलेसर जिला एटा गांव भेंकुरी में भंडारा खाने आई थी। वह लौटकर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया।


ये सीमा देवी की फाइल फोटो है।
मौके पर ही महिला की मौत
घटना स्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी परिजन हाथरस पोस्टमार्टम हाउस आ गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।