Advertisement

Advertisement
नई दिल्लीएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

बेंगलुरु की EV कंपनी एथर एनर्जी ने अगले महीने की 1 तारीख से इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘एथर 450X’ के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है। कंपनी ने बताया कि कस्टमर्स 31 मई तक एथर 450X को फेम 2 लागू होने और प्राइस बढ़ने से पहले 32,500 रुपए की छूट के साथ खरीद सकते हैं। 1 जून से 32,500 रुपए एक्स्ट्रा होंगे। अभी इसकी शुरुआती कीमत ₹98 हजार है।

दरअलस, केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर मिलने वाली फेम-2 सब्सिडी को 15,000 से घटाकर 10,000 रुपए प्रति किलोवॉट कर दिया है। इसके साथ ही एक्स-फैक्ट्री प्राइस की अधिकतम सब्सिडी कैप को 40% से घटाकर 15% कर दिया गया है। इसी के बाद कंपनी ने अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है।

सरकार ने क्यों घटाई इलेक्ट्रिक स्कूटर की सब्सिडी
सरकार ने सब्सिडी कम करने का फैसला इसलिए लिया है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सब्सिडी के लिए जितना पैसा रखा गया था, वह खत्म होने वाला है।

कुल बजट की 80% राशि 10 लाख लोगों को दी जा चुकी है। वर्तमान में, ईवी मेकर्स को 17,000 से 66,000 रुपए तक प्रति टू-व्हीलर सब्सिडी दी जा रही है। नई अधिसूचना के बाद यह घटकर 15,000 से 20,000 रुपए रह जाएगी। लॉन्चिंग के समय फैम-2 के तहत 10,000 रुपए/किलोवॉटऑवर का प्रावधान था। बाद में इसे बढ़ाकर 15,000 रुपए कर दिया गया था।

सरकार ने जितना पैसा रखा, उसका 80% खर्च

  • सरकार ने फेम-2 को अप्रैल 2019 में पांच साल के लिए लॉन्च किया था, जो मार्च 24 में खत्म होनी है।
  • योजना का कुल बजट 10,000 करोड़ रुपए था। हर साल 2,000 करोड़ रुपए सब्सिडी देनी थी। फरवरी 2023 में पेश बजट में राशि बढ़ाकर 5,172 करोड़ रुपए कर दी थी। अब तक 3,889.94 खर्च हो चुके हैं।
  • 4 मार्च 2023 तक देश में 9,75,000 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बेचे गए हैं। इनमें से 65% वित्त वर्ष 2022-23 में बिके।
  • वित्त वर्ष 2023 में जितनी ईवी बिकीं, उनमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर का योगदान 60% से अधिक है।

क्या है फेम-2 योजना?
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के मकसद से केंद्र सरकार ने फेम-2 योजना शुरू की थी। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए इन पर सब्सिडी दी जाती है। फेम-1 योजना के तहत 800 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे। फेम-2 के लिए 10 हजार करोड़ रुपए दिए गए हैं।

2023 एथर 450X : पावरट्रेन
एथर 450X में पहले के मुकाबले 25% ज्यादा बेहतर कैपेसिटी से लैस 3.7 किलोवॉट की लीथियम ऑयन बैटरी पैक दिया गया है, जिसकी लाइफ 20 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने बैटरी की वारंटी को तीन साल से बढ़ाकर पांच साल या 60 हजार किलोमीटर कर दी है। एथर का दावा है कि यह बैटरी 5 साल के अंत में 70% रेंज देगी। स्कूटर में चार राइड मोड- ईको, राइड, स्पोर्ट और वॉर्प मिलते हैं। फुल चार्ज में स्कूटर की सर्टिफाइड रेंज 146 किलोमीटर है, जबकि ट्रू रेंज 105 किलोमीटर है।

स्कूटर की टॉप स्पीड 90 Kmph
नया एथर 450X का बेस वैरिएंट सिंगल डिफॉल्ट राइड मोड के साथ आता है, जबकि इसके टॉप-एंड वैरिएंट में इको, राइड, स्पोर्ट्स और रैप जैसे राइडिंग मोड्स मिलते हैं। हालांकि इसका पावरट्रेन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्कूटर को पावर देने के लिए इसमें मोटर दी गई है जो पिछले पहिए से बेल्ट की मदद से जुड़ी है। ये इलेक्ट्रिक मोटर 6.4kW की मैक्सिमम पावर और 26Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। ये ई-स्कूटर 3.3 सेकंड में 0 से 100 Kmph की रफ्तार पकड़ सकता है और इसकी टॉप स्पीड 90 Kmph है।

खबरें और भी हैं…

Source link

Advertisement