यह भी पढ़ें- फोटो गैलरी: बिग, बोल्ड और ब्यूटीफुल है ये SUV, इसके फीचर्स आपको बना देंगे दीवाना; कीमत भी 7.39 लाख
स्कॉर्पियो N, XUV700, थार ऑर्डर बुक, वेटिंग पीरियड
अब तक स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक के पास सामूहिक रूप से सबसे ज्यादा 1.17 लाख यूनिट से अधिक ऑर्डर पेंडिंग हैं, जबकि स्कॉर्पियो क्लासिक पर लगभग 30 सप्ताह (7 महीने) वेटिंग है। स्कॉर्पियो-N खरीदने वालों को 75 सप्ताह (17 महीने) तक इंतजार करना पड़ सकता है। स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक की मांग प्रति माह लगभग 14,000 यूनिट्स के वर्तमान प्रोडक्शन से कहीं अधिक है। हर महीने स्कॉर्पियो के लिए नई बुकिंग लगातार बढ़ती ही जा रही है, जिस कारण वेटिंग पीरियड इतना ज्यादा हो गया है।
XUV700 का वेटिंग पीरियड
जब Scorpio-N लॉन्च नहीं हुई थी, तब XUV700 का वेटिंग पीरियड सबसे लंबा था। पिछले साल एक समय था, जब एक्सयूवी700 का वेटिंग पीरियड 20 से 24 महीनों तक पहुंच गया था। अभी भी XUV700 के लिए वेटिंग पीरियड एक साल से अधिक लगभग 13 महीने है। XUV700 के लिए कुल पेंडिंग ऑर्डर 78,000 यूनिट हैं। अभी तक Mahindra हर महीने लगभग 8,000 यूनिट XUV700 का उत्पादन कर रही है।
थार 2WD वैरिएंट का वेटिंग पीरियड लगभग 12 महीने
इस साल की शुरुआत में जनवरी में 2WD वैरिएंट के साथ लॉन्च हुई नई थार ने अपने मांग पैटर्न में बदलाव देखा है। 9.99 लाख रुपये की पेशकश कीमत के साथ थार 2WD एक बेहतरीन ऑप्शन बनकर आई है। कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद थार 2WD वैरिएंट के लिए बुकिंग जारी है। थार 2WD वैरिएंट का वेटिंग पीरियड लगभग 12 महीने है। इसकी तुलना में ज्यादातर जगहों पर थार 4WD वैरिएंट के लिए वेटिंग पीरियड घटकर लगभग 1 से 2 महीने रह गया है। थार (2WD और 4WD) के लिए कुल लंबित ऑर्डर 58,000 यूनिट हैं। महिंद्रा हर महीने करीब 14,000 यूनिट थार मैन्युफैक्चर कर रही है।
XUV300, XUV400, बोलेरो वेटिंग पीरियड
XUV300 और XUV400 को मिलाकर 29,000 यूनिट्स के ऑर्डर पेंडिंग हैं। XUV300 का वेटिंग लगभग एक महीने है, जबकि XUV400 कुछ स्थानों पर आसानी से उपलब्ध है। XUV300 और XUV400 का संयुक्त उत्पादन लगभग 10,000 यूनिट प्रति माह है। बोलेरो और बोलेरो नियो के मामले में ग्राहक अधिकांश स्थानों पर तत्काल डिलीवरी की उम्मीद कर सकते हैं। बोलेरो के लिए कुल लंबित ऑर्डर 8,200 यूनिट हैं, जबकि उत्पादन क्षमता प्रति माह 10,000 यूनिट है।
2022-23 की चौथी तिमाही में खराब सप्लाई चैन
प्रतीक्षा अवधि को कम करने के लिए महिंद्रा अगले छह महीनों में उत्पादन क्षमता 10,000 यूनिट तक बढ़ाएगी। इससे XUV700 जैसी कारों को फायदा हो सकता है, जो महाराष्ट्र के चाकन में कंपनी के फैसिलिटी में तैयार की जाती हैं। हालांकि, महिंद्रा ने कहा है कि सेमीकंडक्टर चिप्स की कमी से उत्पादन प्रभावित हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही में खराब सप्लाई चैन के कारण कंपनी के पास लगभग 12,000 यूनिट्स के उत्पादन की कमी हुई थी।
यह भी पढ़ें- ग्राहक का टूटा भरोसा! टाटा की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली सस्ती SUV में लगी आग, 12 महीने पहले ही खरीदी थी कार