दूसरा एस्टरॉयड 2023 JZ4 है। यह 100 फीट का चट्टानी टुकड़ा है। इसका साइज काफी बड़ा है। यह एक बड़े हवाई जहाज जितना है। इसकी स्पीड 57876 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। इस तरह के एस्टरॉयड्स के लिए नासा खासतौर पर अलर्ट रहती है। नासा के अनुसार यूं तो किसी एस्टरॉयड के धरती से टकराने की संभावना बहुत कम होती है। लेकिन 150 फीट से बड़े एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ऐसे विशालकाय एस्टरॉयड पृथ्वी के बड़े हिस्से पर तबाही ला सकते हैं।
नासा ने हाल में किसी भी एस्टरॉयड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है। एस्टरॉयड के अलावा कई बार उल्का पिंड भी धरती पर आ गिरते हैं। हाल ही में अमेरिका के न्यू जर्सी (New Jersey) के होपवेल में एक घर में उल्का पिंड गिरने की खबर आई थी। रिपोर्ट के मुताबिक यह उल्का पिंड का टुकड़ा बताया गया था। इस चट्टानी टुकड़े का वजन करीब 1.8 किलोग्राम बताया गया था। जो उल्काएं पूरी नहीं जल पातीं, उनका बचा हुआ भाग पृथ्वी पर गिरता है। इसी तरह एस्टरॉयड भी पृथ्वी पर गिर सकते हैं। एक एस्टरॉयड के लिए हाल ही में कहा गया था कि यह जुलाई में पृथ्वी से टकरा सकता है, लेकिन बाद में इसने अपनी दिशा बदल ली, जिसके बाद अब इस एस्टरॉयड का खतरा फिलहाल टल गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।