Advertisement

2000 के नोट से जुड़े 10 सवाल और उनके जवाब

Advertisement

नई दिल्ली: रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने का ऐलान किया है. आप 30 सितंबर तक 2,000 के नोट बदलवा सकेंगे. भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 31 मार्च, 2023 तक प्रचलन में 2,000 रुपये के नोटों का कुल मूल्य घटकर कुल का 10.8 प्रतिशत रह गया है. मार्च 2017 से पहले 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों में से लगभग 89 प्रतिशत जारी किए गए थे और 4-5 साल के अपने अनुमानित जीवन काल के अंत में हैं, आरबीआई ने यह बात 19 मई को कही थी.

2000 के नोट: 10 सवाल और उनके जवाब 

सवाल– एक बार में कितने नोट बदल सकते हैं?
जवाब– 10 नोट (20,000 रु)

सवाल– एक दिन में कितनी बार पैसा बदल सकते हैं?      
जवाब– कोई सीमा नहीं

सवाल– एक शख़्स कितनी बार बैंक की लाइन में लग सकता है?           
जवाब– कोई सीमा नहीं

सवाल– क्या पैसा जमा करने के लिए फ़ॉर्म भरना होगा?           
जवाब– नहीं

सवाल– क्या नोट बदलने के लिए पहचान पत्र ज़रूरी है?
जवाब– नहीं

सवाल– जिस बैंक में अकाउंट है वहीं नोट बदले जाएंगे?
जवाब– किसी भी बैंक में बदल सकते हैं

सवाल– क्या RBI की शाखाओं में भी एक्सचेंज होगा?
जवाब– हां (19 क्षेत्रीय शाखाओं में) 

सवाल– बैंकों में नोट कबसे बदले जाएंगे?
जवाब– 23 मई से

सवाल– नोट कब तक बदले जाएंगे?
जवाब– 30 सितंबर तक

सवाल– 30 सितंबर के बाद नोट चलेंगे?
जवाब– चलन में रहेंगे

Source

Advertisement