2023 Hero Super Splendor XTEC BS6 II Launched New Features and Colour

0
104
2023 Hero Super Splendor XTEC BS6 II Launched New Features and Colour
Advertisement

Advertisement
ऐप पर पढ़ें

देश की नंबर-1 मोटरसाइकिल होरी स्प्लेंडर का नया मॉडल यानी 2023 सुपर स्प्लेंडर XTEC BS6 फेज II लॉन्च हो गया है। ये मोटरसाइकिल डीलर्स के पास पहुंचने लगी है। इस न्यू मॉडल कई शानदार फीचर्स मिलेंगे। जैसे इसमें LED हेडलैंप और LED DRLs दिए हैं। यह इंटीग्रेटेड लो बीम और हाई बीम के साथ 2-लेवल LED हेडलैंप है। हेडलैंप के दो हिस्सों को LED DRLs से अलग किया गया है। LED DRLs हमेशा ऑन रहेगा। LED DRLs को ऑन करने के लिए इंजन को स्टार्ट करने की जरूरत नहीं है।

कई शानदार फीचर्स से लैस

इसके डिजिटल स्पीडोमीटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है। स्मार्टफोन से कनेक्ट करने के बाद कॉल और SMS का अलर्ट आपको स्पीडोमीटर पर मिल जाएगा। इसके अलावाल इस पर माइलेज, साइड स्टैंड, फ्यूल रिमायंडर, हाई बीम और i3S जैसे कई अलर्ट मिलेंगे। लाइटिंग सेटअप और नए फुल डिजिटल स्पीडोमीटर में बदलाव के साथ नए सुपर स्प्लेंडर XTEC BS6 फेज II मॉडल की वायरिंग भी बदली गई है। डिजिटल स्पीडोमीटर के आसपास की जगहों को अपडेट किया गया है। इसमें एक USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलेगा।

आपकी गाड़ी से नहीं छूट रहे होली के रंग, तो धुलाई के बाद करें बस ये एक काम और फिर से चमक उठेगी

नया कलर और ग्राफिक्स मिलेंगे

2023 सुपर स्प्लेंडर XTEC की अन्य लाइटिंग पीस जैसे टर्न इंडिकेटर्स और टेल लैंप में हैलोजन बल्ब मिलते हैं। फ्रंट में अपडेटेड लाइटिंग के साथ हेडलैंप काउल और वाइजर को भी अपडेट किया गया है। अब इसमें कम्पलीट डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलेगा। ऐसा माना जा रहा है कि कंसोल को कंपनी ने स्प्लेंडर प्लस XTEC वैरिएंट से लिया है। इसके कॉस्मेटिक अपडेट के तौर पर एक नया कलर जोड़ा गया है। इसमें अपडेटेड ग्राफिक्स और स्टीकर्स मिलते हैं। फ्यूल टैंक पर सुपर स्प्लेंडर के लोगो में 3D डिजाइन दिया है। बाइक के एग्जॉस्ट पाइप को भी अपडेट किया गया है।

e20 इथेनॉल-ब्लेंड फ्यूल पर चलेगा

मोटरसाइकिल के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। फर्क सिर्फ इतना है कि इसे BS6 फेज II एमिशन नॉर्म्स के हिसाब से अपडेट किया गया है। बाइक में 124.7cc एयर-कूल्ड इंजन दिया है, जो 10.7 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। न्यू स्प्लेंडर XTEC e20 इथेनॉल-ब्लेंड फ्यूल को सपोर्ट करती है। ये नॉर्मल पेट्रोल की तुलना में काफी सस्ता है। हीरो सुपर स्प्लेंडर XTEC BS6 फेज II का माइलेज करीब 60+ kmpl हो सकता है।

इस कंपनी ने ADAS सेफ्टी फीचर वाली सबसे सस्ती कार लॉन्च की, इमरजेंसी में ये खुद ही लगा देगी ब्रेक

1 लीटर e20 पेट्रोल की कीमत का गणित

जियो-बीपी ने जो e20 पेट्रोल तैयार किया है उसमें 80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 96 रुपए प्रति लीटर है। यानी 96 रुपए के हिसाब से 80% पेट्रोल की कीमत 76.80 रुपए हो जाती है। इसी तरह, इथेनॉल की कीमत 55 रुपए प्रति लीटर तक है। यानी 55 रुपए के हिसाब से 20% इथेनॉल की कीमत 11 रुपए हो जाती है। यानी एक लीटर e20 पेट्रोल में 76.80 रुपए का नॉर्मल पेट्रोल और 11 रुपए का इथेनॉल शामिल है। इस तरह एक लीटर e20 पेट्रोल की कीमत 87.80 रुपए हो जाती है। यानी ये नॉर्मल पेट्रोल की तुलना में 8.20 रुपए सस्ता है। हालांकि, पेट्रोल और इथेनॉल की कीमतों के हिसाब से ही e20 पेट्रोल की कीमतें तय होंगी।

Source link

Advertisement

Leave a Reply