दूसरा एस्टरॉयड 2023 KV2 है, जो आज धरती की ओर बढ़ रहा है। इसका साइज 73 फीट का है। एस्टरॉयड हजारों किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलते हैं। इसलिए इनकी गति जितनी ज्यादा होती है, उतना ही ये खतरनाक माने जाते हैं। एस्टरॉयड 2023 KV2 की स्पीड भी बहुत ज्यादा है। यह धरती से महज 25 लाख किलोमीटर की दूरी पर से गुजरने वाला है। JPL ने बताया है कि यह एस्टरॉयड जब धरती के सबसे करीब होगा तो इनके बीच की दूरी महज 2,550,000 किलोमीटर रह जाएगी।
नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी ने आज एक तीसरे एस्टरॉयड के लिए भी अलर्ट जारी किया है। ये अलर्ट तभी जारी किया जाता है जब कोई एस्टरॉयड 75 लाख किलोमीटर की सीमा के अंदर प्रवेश कर जाए। एस्टरॉयड 2023 JZ3 भी एक ऐसा ही एस्टरॉयड है जो आज धरती के लिए खतरा साबित हो सकता है। इसका साइज 78 फीट है। यह इन तीनों में सबसे बड़ा चट्टानी टुकड़ा है। जब यह धरती के सबसे करीब पहुंचेगा तो पृथ्वी और इस चट्टान के बीच की दूरी केवल 5,440,000 किलोमीटर रह जाएगी। किसी एस्टरॉयड की धरती से सीधे टकराने की संभावना न के बराबर होती है। नासा ने इन तीनों में से किसी भी एस्टरॉयड के सीधे धरती से टकराने जैसी कोई सूचना जारी नहीं की है। लेकिन एहतियातन इन्हें ट्रैक किया जाता है, क्योंकि ये अपनी दिशा कभी भी बदल सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।