Tata Motors ने गुरुवार को घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी ने अगस्त 2022 में व्हीकल सेल्स में कुल 36% की बढ़ोतरी दर्ज की है। इसमें कंपनी द्वारा बेचे जाने वाले सभी कैटेगरी के वाहन शामिल हैं। वहीं, कंपनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी अच्छा परफॉर्म किया है। वर्तमान में Tata Motors के बेड़े में तीन इलेक्ट्रिक कार हैं, जिनमें Tata Nexon EV, Tata Tigor EV और कमर्शियल फ्लीट के लिए बेची जाने वाली Tata Xpres T इलेक्ट्रिक कार शामिल है। Tata Motors ने जानकारी दी है कि कंपनी ने अगस्त 2022 में 3,845 इलेक्ट्रिक कार यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं, पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने कुल 1,022 यूनिट्स को बेचा था। इसका मतलब है कि कंपनी ने साल-दर-साल के हिसाब से 2,823 यूनिट्स ज्यादा बेची हैं, जो 276% की बढ़ोतरी को दर्शाता है। निश्चित तौर पर यह कंपनी के लिए जबरदस्त उपलब्धि साबित होगी है।
हाल के महीनों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री की डिमांड काफी बढ़ गई है। जून 2022 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 3,089 यूनिट्स की रही, जो जून 2021 में बेची गई सिर्फ 766 यूनिट्स के मुकाबले में 303.26 प्रतिशत वृद्धि थी। माह दर माह की बिक्री मई 2022 में बेची गई 2,855 यूनिट्स से 8.20 प्रतिशत बेहतर हुई और इस सेल्स चार्ट में टॉप पर Tata Nexon/Tigor थी। जून तक, टाटा की इलेक्ट्रिक कारों में Nexon और Tigor की 87.70 प्रतिशत मार्केट हिस्सेदारी थी।
Tata Motors ने हाल ही में Tata Nexon EV Max को लॉन्च किया था। यह एसयूवी मूल नेक्सॉन ईवी के मुकाबले अधिक पावरफुल और ज्यादा रेंज प्रदान करती है। 17,74,000 रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत में आने वाली Tata Nexon Max आज भी भारत में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV है, जो सिंगल चार्ज में 437 km की रेंज देती है।