नई दिल्ली, 21 अक्टूबर 2026: Maruti Suzuki की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी ई-विटारा को जापान एनकैप (JNCAP) 2026 में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। भारत में बनी इस कार का जापान में टेस्ट किया गया। इससे पहले भारत एनकैप (B-NCAP) में ई-विटारा को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है।
जापान NCAP में कैसा रहा प्रदर्शन
Maruti Suzuki ई-विटारा को प्रिवेंटिव सेफ्टी में ए-रैंक और कोलिजन सेफ्टी में बी-रैंक मिली है। ऑटोमेटिक इमरजेंसी एक्सटेंडेड रिपोर्टिंग सिस्टम को एडवांस टाइप-2 कैटेगरी में रखा गया है। कार ने एक्सिडेंट प्रिवेंशन सिस्टम, कोलिजन प्रोटेक्शन और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग की परफॉर्मेंस में अच्छा प्रदर्शन किया।
एक्टिव सेफ्टी टेस्ट में कार ने बेहतरीन नतीजे दिए। दिन हो या रात, दोनों स्थितियों में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग ने लेवल 5 स्कोर हासिल किया। लेन डिपार्चर प्रिवेंशन, हाई-परफॉर्मेंस हेडलाइट्स और पैडल खराब होने पर एक्सेलेरेशन कम करने में भी कार को लेवल 5 सेफ्टी मिली है।
भारतीय बाजार में उपलब्धता
भारतीय बाजार में ई-विटारा तीन वेरिएंट्स- डेल्टा, जीटा और अल्फा में उपलब्ध है। कार में दो बैटरी ऑप्शन 49 kWh और 61 kWh का विकल्प मिलता है। इसकी कीमतें 16.19 लाख रुपये से शुरू होती हैं और 20.21 लाख रुपये एक्स-शोरूम तक जाती हैं। कंपनी की क्लेम्ड रेंज 543 किलोमीटर है।
गुजरात प्लांट से ग्लोबल सप्लाई
ई-विटारा को सुजुकी के गुजरात प्लांट में तैयार किया जाता है, जो इसका एक्सक्लूसिव ग्लोबल प्रोडक्शन बेस है। यहां से इसे कई बाजारों में एक्सपोर्ट किया जाता है। भारत में बनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का जापान में अच्छा सुरक्षा स्कोर कंपनी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है।





