Advertisement

Advertisement
ऐप पर पढ़ें

Bihar Board 12th Compartment Result 2023: बिहार बोर्ड 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन छात्र-छात्राओं ने इंटर कंपार्टमेंट परीक्षा दी थी, वे अब अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं। कुल 56435 विद्यार्थी इंटर कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल हुए थे जिसमें से 56061 पास हो गए हैं। 12वीं कंपार्टमेंट की आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ जारी किया गया है। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट मुख्य परीक्षा का रिजल्‍ट 21 मार्च को घोषित किया गया था। इस साल कुल पास प्रतिशत 83.70 प्रतिशत रहा था। 

बिहार बोर्ड ने इंटरमीडिएट के लिए कंपार्टमेंटल कम स्पेशल परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल से 8 मई, 2023 तक किया था। 

Direct Link

इस वर्ष बिहार बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 82.74 फीसदी, साइंस स्ट्रीम में 83.93 विद्यार्थी, कॉमर्स में 93.35 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में खगड़िया के आर. एल कॉलेज की छात्रा आयुषी नंदन ने 474 मार्क्स (94.8 फीसदी अंक) के साथ टॉप किया। आर्ट्स स्ट्रीम में पूर्णिया के उच्च माध्यमिक विद्यालय की मोहाद्देसा ने 475 अंक (95 फीसदी) अंक हासिल कर टॉप किया। वहीं कॉमर्स में औरंगाबाद के एस. सिन्हा कॉलेज के दो स्टूडेंट्स संयुक्त रूप से शीर्ष पर रहे। सौम्या शर्मा और रजनीश कुमार पाठक ने 475 अंक (95 फीसदी) मार्क्स हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। बिहार बोर्ड 12वीं साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने टॉप किया।

Source link

Advertisement