Bihar Board 12th Result 2023 Live Updates: यहां देखें बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट लाइव अपडेट
10:55 AM : BSEB 12th Result 2023 : आज शाम बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट की तिथि का ऐलान हो सकता है। हो सकता है कर संडे को रिजल्ट जारी हो जाए।
10:30 AM : Bihar Board Inter Result 2023 : कुछ दिन पहले बिहार बोर्ड ने इंटर की आंसर शीट चेक करने का काम पूरा कर लिया था। पिछले कुछ दिन से टॉपर वेरिफिकेशन का काम चल रहा है। आज यह खत्म हो सकता हैं।
10:15 AM : Bihar Board 12th Result 2023 : बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी 2023 से 11 फरवरी 2023 तक और बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा 14 फरवरी 2023 से 22 फरवरी 2023 तक आयोजित की गई।
10:04 AM : कुछ साल बिहार बोर्ड रिजल्ट के टॉपरों में हुई धांधली सामने आने के बाद बिहार सरकार ने रिजल्ट घोषणा से पहले सभी स्ट्रीम्स के टॉपर्स के फिजिकल इंटरव्यू अनिवार्य कर दिए हैं। इससे किसी भी तरह की धांधली से बचा जाता है। पहले जिस बिहार बोर्ड की काफी किरकिरी होती थी, अब सख्ती और तेजी में इसके मॉडल की मिसाल दी जाती है।
09:45 AM – परिणाम घोषित होने के बाद बिहार बोर्ड इंटर के छात्र आंसरशीट की स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकेंगे। जो स्टूडेंट्स पास नहीं हो सकेंगे उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में पास होने का एक और मौका दिया जाएगा
08:35 AM – सिमुलतला स्कूल पर रहेगी नजर- टॉपर फैक्ट्री कहे जाने वाले जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय के रिजल्ट पर सबकी नजरें रहेंगी। बिहार बोर्ड इंटर व मैट्रिक दोनों रिजल्ट में हर साल इस स्कूल के छात्र बड़ी संख्या में टॉपरों की लिस्ट में जगह बनाते हैं।
08:15 AM – बीएसईबी कक्षा 12वीं के लिए 13 लाख से अधिक परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 6,36,432 लड़कियां थीं और 6,81,795 लड़के थे। बिहार बोर्ड 12वीं की सभी संकाय का परिणाम एक साथ आएगा- बिहार बोर्ड 12वीं विज्ञान, कला और वाणिज्य तानों स्ट्रीम के लिए एक साथ रिजल्ट जारी करेगा। कुछ साल पहले तीनों स्ट्रीम के रिजल्ट अलग अलग जारी होते थे।
07:50 AM – बिहार बोर्ड 12वीं की सभी स्ट्रीम (साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स) का रिजल्ट पिछले साल औसत 80.15 प्रतिशत रहा था। बिहार बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान मार्क्स को दो कंप्यूटरों पर अपलोड किया जाता है। इससे गड़बड़ी का पता आसानी से चल जाता है। परीक्षक जब कॉपी चेक कर लेता है तो उसकी जांच प्रधान परीक्षक करते हैं।
07:15 AM- बिहार बोर्ड इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 24 फरवरी से शुरू हुआ था। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 11 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए राज्य भर में 1464 परीक्षा केंद्र बनाये गए थे। इसमें 1318227 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 681795 छात्र और 636432 छात्राएं थीं।