दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल बिल गेट्स (Bill Gates) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे महिंद्रा का एक इलेक्ट्रिक रिक्शा ‘ट्रायो’ चलाते हुए नजर आ रहे हैं। बिल गेट्स का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसको महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा ने भी अपने ऑफिशियल ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट किया है।
54 देशों में TVS के इस बाइक की है बंपर डिमांड, कंपनी ने बेच डाली 30 लाख यूनिट; सेट किया नया रिकॉर्ड
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में बिल गेट्स को इलेक्ट्रिक ऑटो चलाते हुए एक वीडियो शेयर कि है और लिखा है कि, “चलती का नाम बिल गेट्स की गाड़ी, बिल गेट्स को ट्रायो चलाते हुए देखकर काफी खुशी हुई। अब आपके के नेक्स्ट ट्रिप का एजेंडा इलेक्ट्रिक तिपहिया ड्रैग रेस होना चाहिए, जो कि बिल गेट्स, सचिन तेंदुलकर और मेरे बीच होगा।
”बाबू समझो इशारे हौरन पुकारे पम पम पम”
वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल गेट्स खुद इस इलेक्ट्रिक ऑटो को चला रहे हैं। इस वीडियो में Mahindra Treo के फीचर्स के बारे में भी बताया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बिल गेट्स ईवी को कितनी आसानी से ड्राइव कर रहे हैं। आप सुन सकते हैं कि इस वीडियो में बैकग्राउंड में एक हिंदी गाना ”बाबू समझो इशारे हौरन पुकारे पम पम पम” बज रहा है।
इनोवेशन के लिए भारत का जुनून काफी बेहतरीन
बिल गेट्स ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि इनोवेशन के लिए भारत का जुनून काफी बेहतरीन है। मैंने एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाया, जो 131 किमी (लगभग 81 मील) तक यात्रा करने और 4 लोगों को ले जाने में सक्षम था। आगे उन्होंने लिखा कि महिंद्रा जैसी कंपनियों को परिवहन उद्योग के डीकार्बोनाइजेशन में योगदान करते देखना प्रेरणादायक है।
Mahindra Treo की खासियत?
आपको बता दें कि Mahindra Treo एक इलेक्ट्रिक ऑटो है, जिसकी शुरुआती कीमत 2.88 लाख (एक्स-शोरूम) है और यह 2.98 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है। 3-सीटर (चालक को छोड़कर) ट्रियो ऑटो-रिक्शा की 45 किमी प्रति घंटा की स्पीड से दौड़ने में सक्षम है। इसकी सर्टिफाइड रेंज 170 किमी. है। Treo में दी गई 7.37 kWh की लिथियम-आयन बैटरी को नॉर्मली फुल चार्ज करने में 3-4 घंटे का समय लगता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 5.4kW की पीक पावर और 30 Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है।
इस कार की 94000 बुकिंग पेंडिंग, कंपनी ने भी हाथ खड़े किए; बोली अभी प्रॉब्लम बनी रहेगी