जांच के आदेश
– फोटो : pixabay
विस्तार
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारियों द्वारा एक बाघिन के शिकार करने के मामले में शासन ने जांच बैठा दी है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए प्रमुख सचिव वन आरके सुधांशु ने संबंधित अधिकारियों को जांच के आदेश दिए हैं।
Corbett Tiger Reserve: वन विभाग हुआ चौकन्ना, 22 सालों में 181 बाघों की मौत, छह का हुआ शिकार
बता दें कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में शिकारियों ने एक बाघिन को फंदे में फंसा लिया। खुशकिस्मती से बाघिन बच निकली, लेकिन उसकी जान अब भी खतरे से बाहर नहीं है। बाघिन के शरीर में तार (स्नेयर) धंसा हुआ है। इस घटना से पूरे वन महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। कॉर्बेट प्रशासन ने करीब 20 दिन पहले कालागढ़ रेंज में एक बाघिन को ट्रेंकुलाइज कर रेस्क्यू किया है।