नई दिल्ली, 16 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के पावन अवसर पर दिल्ली पर्यटन और दिल्ली सरकार के सहयोग से छत्रसाल स्टेडियम में तीन दिवसीय डांडिया-नवरात्रि उत्सव 2026 का भव्य आयोजन शुरू हो गया है। यह उत्सव 16 से 18 अक्टूबर तक चलेगा। आज पहले दिन युवा वर्ग की भारी भागीदारी देखने को मिली।
उत्सव के उद्घाटन समारोह में दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों ने पारंपरिक डांडिया नृत्य का अवलोकन किया और उत्सव की सफलता की कामना की।
उत्सव का उद्देश्य और खासियत
डांडिया महोत्सव का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक भारतीय लोकनृत्य, संगीत और नवरात्रि की समृद्ध परंपरा को बढ़ावा देना है। साथ ही युवाओं को मनोरंजन और सांस्कृतिक अनुभव का अवसर प्रदान करना भी इसका लक्ष्य है। उत्सव में लोग पारंपरिक गुजराती परिधान पहनकर हाथ में डांडिया लेकर इस नृत्य शैली का आनंद लेते हैं। संगीत की धुनों पर लय और ताल के साथ थिरकते युवाओं का दृश्य बेहद आकर्षक रहा।

उत्सव की मुख्य आकर्षण
- पारंपरिक डांडिया और गरबा नृत्य की प्रस्तुतियां
- विविध संगीत कार्यक्रम
- फूड स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम
- निःशुल्क प्रवेश
उत्सव में संगीत, मस्ती और नृत्य के साथ-साथ खान-पान के विभिन्न जायकों का भी आनंद लिया जा सकता है। कल (17 अक्टूबर) का दिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के नाम रहेगा, जिसमें वे विशेष रूप से भाग लेंगे और उत्सव का आनंद लेंगे।
यह तीन दिवसीय उत्सव दिल्लीवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित हो रहा है। नवरात्रि की भक्ति और उत्साह के साथ डांडिया की धूम छत्रसाल स्टेडियम में छाई हुई है।