नई दिल्ली, 9 अक्टूबर 2026: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से 57 मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास बंद करने का ऐलान किया है। यह बंदी आज 9 अक्टूबर 2026 की रात 9 बजे से शुरू हो गई है और 10 अक्टूबर 2026 को भी जारी रहेगी, जब तक आगे कोई सूचना जारी नहीं की जाती।
DMRC के आधिकारिक बयान के अनुसार, इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी, लेकिन नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा भी बंद रहेगी।
प्रभावित स्टेशनों की पूरी सूची DMRC ने जारी की है, जिसमें इंडरलोक, शाहदरा, रिठाला, रोहिणी, कश्मीरी गेट, राजीव चौक, नई दिल्ली, मंडी हाउस, लाजपत नगर, हौज खास, जामिया मिलिया इस्लामिया, ओखला विहार आदि प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
यात्रीगण यात्रा से पहले DMRC की आधिकारिक वेबसाइट, ऐप या एक्स अकाउंट पर नवीनतम अपडेट जरूर चेक करें।
