Advertisement

Advertisement
ऐप पर पढ़ें

Download BSSC CGL PT Result 2023 Pdf: बीएसएससी सीजीएल रिजल्ट bssc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। करीब छह लाख युवाओं को इस रिजल्ट का इंतजार था। कुल 11240 अभ्यर्थी पास हुए हैं। अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 99.4613854 के पार पहुंच गई है। दिलचस्प यह है कि ओबीसी की कटऑफ ईडब्ल्यूएस वर्ग से अधिक रही है। नीचे दिए गए लिंक से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों के रोल नंबर दिए गए हैं। अब इन अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में बैठना होगा। बीएसएससी ने कहा है कि बिहार सीजीएल मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जल्द ही प्रकाशित किया जाएगा। अभ्यर्थी बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in चेक करते रहें। आयोग ने 23 दिसंबर 2022 को रद्द की गई बीएसएससी सीजीएल के पहले चरण की परीक्षा 5 मार्च को आयोजित की थी। बीएसएससी सीजीएल परीक्षा 2187 पदों पर भर्ती के लिए हो रही है।

BSSC CGL Cut Off 2023: जानें क्या रही कटऑफ

अनारक्षित- 99.4613854

अनारक्षित (महिला)- 94.5798978

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग 98.5908171

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (महिला) 90.3745338

पिछड़ा वर्ग 99.0697384

पिछड़ा वर्ग (महिला) 91.6844194

अत्यंत पिछड़ा वर्ग 98.3083025

अत्यंत पिछड़ा वर्ग (महिला) 86.3579347

अनुसूचित जाति 93-4982089

अनुसूचित जाति (महिला) 67-9460802

अनुसूचित जनजाति 94.2277943

पिछड़े वर्गों की महिला 89.5431509

दृष्टिबाधित दिव्यांग 82.8745296

मूक बधिर दिव्यांग 72.5085037

चलन्त बाधित दिव्यांग 93.4982089

मनोविकार दिव्यांग/बहु दिव्यांग 47.9743703

स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित 85.9290775

यहां देखें पूरा परिणाम और चयनितों के रोल नंबर

इन पदों पर होगी नियुक्ति

सचिवालय सहायक : 1360 अंकेक्षक, निबंधक सहयोग समिति : 256 योजना सहायक : 460 मलेरिया निरीक्षक : 125 अंकेक्षक : अंकेक्षण निदेशालय : 370 डाटा इंट्री आपरेटर : 02

 

Source link

Advertisement