Download UPSC Prelims Result 2022 PDF- क्लिक कर डाउनलोड करें यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट 2022
भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2022 का रिजल्ट भी जारी किया गया है। वन सेवा परीक्षा के अभ्यर्थी भी अपना रिजल्ट यूपीएससी की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा और वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा कॉमन होती है। भारतीय वन सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स पास करना होता है।
UPSC Prelims 2022: यूं चेक करें यूपीएससी परिणाम
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2- होम पेज पर परिणाम – सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- रिजल्ट की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी। इसमें सफल अभ्यर्थियों को रोल नंबर दिए गए हैं।
यूपीएससी भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) , भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) समेत की तरह की सिविल सेवओं के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए प्रतिवर्ष तीन चरणों में प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार सिविल सेवा परीक्षा आयोजित कराती है। इस भर्ती परीक्षा में हर साल करीब 9 लाख युवा बैठते हैं।