GATE 2023 Result at gateiitkacin check toppers list

0
54
GATE 2023 Result at gateiitkacin check toppers list
Advertisement

Advertisement
GATE 2023 Result: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2023) के परिणाम गुरुवार, 16 मार्च को घोषित किए गए हैं। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा देने वाले उम्मीदवार गेट 2023 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट gate.iitk.ac.in के जरिए चेक कर सकते हैं। गेट 2023 स्कोरकार्ड 21 मार्च से उपलब्ध होगा। GATE 2023 सब्जेक्ट वाइज टॉपर्स लिस्ट भी जारी कर दी गई है। टॉपर्स लिस्ट यहां चेक की जा सकती है।

GATE Result 2023- डायरेक्ट लिंक

– GATE Result 2023- डायरेक्ट आंसर की देखने के लिए यहां करें क्लिक

GATE 2023- टॉपर्स की लिस्ट देखने के लिए यहां करें क्लिक

इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स में विभिन्न ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा 4, 5, 11 और 12 फरवरी को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

इस दिन हुई थी परीक्षा

IIT कानपुर ने 4, 5, 11 और 12 फरवरी को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2023 का आयोजन किया था। IIT कानपुर ने 21 फरवरी को प्रोविजनल आंसर की जारी की थी।

GATE Result 2023: ऐसे चेक करें रिजल्ट

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  gate.iitk.ac.in.  पर जाना होगा।

स्टेप 2- अब एप्लीकेशन पोर्टल लॉगिन करना होगा।

स्टेप 3- मांगी गई जानकारी भरें।

स्टेप 4- रिजल्ट आपके सामने होगा।

स्टेप 5- इसे डाउनलोड कर लीजिए।

स्टेप 6- आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

 

GATE परीक्षा आठ सत्रों में आयोजित की गई थी। GATE 2023 के लिए लगभग 6.70 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से लगभग 5.17 लाख परीक्षा में शामिल हुए थे। उनमें से लगभग एक लाख उम्मीदवारों ने GATE 2023 क्वालीफाई किया। पास प्रतिशत लगभग 18 प्रतिशत था।

परीक्षा देश भर में 500 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी और कुल उपस्थिति 77 प्रतिशत थी। GATE 2023 को 29 विषयों में आयोजित किया गया था और उम्मीदवारों के पास कुछ विषयों में दो पेपर चुनने का विकल्प था। मैटलर्जिकल (Metallurgical) इंजीनियरिंग के पेपर में इस साल हाईएस्ट क्वालीफाइंग परसेंटेज यानी 25% दर्ज किया गया।

 

Source link

Advertisement

Leave a Reply