हीरो स्प्लेंडर की बिक्री
हीरो स्प्लेंडर ने पिछले साल 2,01,957 यूनिट्स की तुलना में अप्रैल 2023 में 14 प्रतिशत की सकारात्मक बिक्री वृद्धि के साथ 2,30,544 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है। हालांकि, मार्च 2023 की तुलना में 3,17,013 यूनिट्स के साथ MoM की बिक्री में 27 प्रतिशत की गिरावट देखी गई है। सुपर स्प्लेंडर ने पिछले महीने कुल 34,681 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की है, जबकि 32,128 यूनिट्स की तुलना में ये 8 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि है।
होंडा एक्टिवा की कितनी डिमांड?
वहीं, दूसरी ओर होंडा एक्टिवा ने अप्रैल 2022 में 1,63,357 यूनिट्स के मुकाबले 2,46,016 यूनिट्स के रूप में 51 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है। मार्च 2023 के पिछले महीने की तुलना में 1,85,370 यूनिट्स के साथ MoM की बिक्री में 33 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी। हीरो स्प्लेंडर होंडा एक्टिवा को 19,219 यूनिट्स के अंतर से बेचने में कामयाब रहा।
हीरो जल्द लाएगी नई बाइक्स
आपको बता दें कि दोनों कंपनियों ने कई नई टू-व्हीलर्स लॉन्च करने की योजना बनाई है। Harley-Davidson के साथ Hero की पार्टनरशिप से निकलने वाली पहली मोटरसाइकिल का नाम Harley-Davidson X440 रखा गया है और इसे भारत में 3 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। वहीं, Karizma नेमप्लेट की वापसी भी तय है, क्योंकि इसे पहले ही डीलर्स के लिए शोकेस किया जा चुका है।
होंडा की नई बाइक का प्लान
उम्मीद है कि होंडा इस कैलेंडर इयर के अंत से पहले CB350 प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक नई मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। हाल ही में कंपनी ने शाइन 100 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। यह काफी किफायती बाइक है। इस बाइक का माइलेज भी काफी बेहतरीन है।