Advertisement

Advertisement
ऐप पर पढ़ें

एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 31 मार्च को आईपीएल 2023 में अपने अभियान का आगाज करेगी। चेन्नई की पहली भिड़ंत डिफेंडिंग चैंपियन गुजारात टाइटंस से होगी। चेन्नई के खिलाड़ी आगामी सीजन में उतरने से पहले चेपॉक स्टेडियम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। धोनी भी तैयारी में जुटे हैं। धोनी के अब तक कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसमें चेन्नई के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखे। धोनी का अब जिम का वीडियो वायरल हो रहा है, जो दीवानगी की अलग ही कहानी कह रहा है।

चेपॉक में धोनी-धोनी की गूंज

सीएसके फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी चेपॉक में जिम में वार्मअप कर रहे हैं। धोनी एक्सरसाइज में मगन होते हैं और तभी फैंस जिम के बाहर बड़ी तादाद में आ जाते हैं। अपने फेवरेट क्रिकेटर को देखकर फैंस खुशी से फूले नहीं समाते और जोर-जोर से धोनी-धोनी चिल्लाने लगाते हैं। बता दें कि दीवानगी का यह नजारा चुनिंदा क्रिकेटर्स को लेकर ही देखने को मिलता है।

दूसरी सबसे सफल टीम है चेन्नई

चेन्नई आईपीएल की दूसरे सबसे सफल टीम है। चेन्नई ने अब तक चार ट्रॉफी अपने नाम की है। उससे आगे केवल मुंबई इंडियंस हैं, जिसने पांच खिताब जीते हैं। धोनी सीएसके के साथ पहले सीजन से जुड़े हैं। कहा जा रहा है कि आईपीएल 2023 धोनी का बतौर खिलाड़ी आखिरी सीजन हो सकता है। चेन्नई ने पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। सीएसके ने आईपीएल 2022 में केवल 4 मैच जीते थे और तालिका में नौवें स्थान पर रही। धोनी ब्रिगेड की नजर आगामी सीजन में नए सिरे से शुरुआत करने पर होगी।

Source link

Advertisement

Leave a Reply