सोमवार देर तक खेले गए IPL 2023 के फाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटन्स (GT) को हराकर खिताब अपने नाम किया। भले ही गुजरात की टीम विजेता नहीं बन पाई, लेकिन इस टीम का एक खिलाड़ी ऐसा था जिसने उसे चैंपियन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जी हां, हम बात कर रहे हैं शुभमन गिल की। शुभमन ने पूरी लीग के दौरान 890 रन बनाए। ऐसा पहली बार नहीं है जब शुभमन के बल्ले से रन बरसे हों। बल्कि उन्हें जब भी मौका मिला है उन्होंने रनों का अंबार लगा दिया। वे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच में दोहरा शतक भी जड़ चुके हैं। तेजी से रन बनाने वाले गिल का कारों की स्पीड भी बहुत पसंद है। उनके पास जो कार हैं वे अपनी स्पीड के लिए जानी जाती हैं। तो चलिए आज शुभमन गिल के कार कलेक्शन की बात करते हैं।
1. रेंज रोवर वेलार (Range Rover Velar)
शुभमन के पास जो सबसे महंगी कार है उसमें पहले नंबर पर लैंज रोवर की रेंज रोवर वेलार SUV शामिल है। इस SUV में 2000cc की ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया है, जो कि 273bhp की पावर और 430nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये SUV महज 6.5 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। इसमें 10-इंच इंफोटेनमेंट मिलता है। जिसमें नेविगेशन प्री-इंस्टॉल है। वहीं, 10-इंच एक दूसरी स्क्रीन पर एयर-कंडिशन और टेरेन रिस्पॉन्स सेटिंग कंट्रोल मिलते हैं। इस लग्जरी SUV की ऑनरोड कीमत 1.06 करोड़ रुपए है।
2. BMW 5 सीरीज (BMW 5 Series)
गिल के पास दूसरी सबसे पावरफुल और महंगी कारों की लिस्ट में BMW की 5 सीरीज कार शामिल है। इस कार में 2000cc की 4-सिलेंडर की टर्बो डीजल मिलता है, जो 248bhp की पावर और 400nm का टॉर्क जनरेट करता है। BMW की ये कार महज 6 सेकेंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। कई कई एडवांस्ड फीचर्स के साथ जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स से लैस है। इसकी मुंबई में ऑनरोड कीमत 78 लाख रुपए है।
3. महिंद्रा थार (Mahindra Thar)
गिल के पास महिंद्रा की ऑफरोड SUV यानी थार भी है। 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए महिंद्रा के ओनर आनंद महिंद्रा ने ये SUV उन्हें गिफ्ट की थी। थार के टॉप वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 16.58 लाख रुपए है। ये SUV में दमदार बॉडी, डिजाइन और अट्रेक्टिव लुक मिलता है। इसमें टू-व्हील ड्राइव (2WD) और फोर-व्हील ड्राइव (4WD) का ऑप्शन मिलता है। साथ ही, 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ पेट्रोल और डीजल इंजन में खरीद सकते हैं।