JAC 12th Result 2023 : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)12वीं आर्ट्स, कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट कल जा एक दिन बाद जारी कर सकता है। रिजल्ट एक दो दिन में जारी हो जाएगा, लेकिन आधिकारिक रूप से अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स के नतीजे jac.nic.in, jharresults.nic.in, और jac.jharkhand.gov.in पर जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि इस साल करीब 8 लाख स्टूडेंट्, झारखंड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में बैठे थे। आपको पता होगा कि झारखंड बोर्ड 10वीं क्लास और इंटर साइंस का रिजल्ट पिछले सप्ताह जारी कर चुका है। इस साल 10वीं क्लास में ओवरऑल 95.38 फीसदी स्टूडेंटस् पास हुए हैं। वहीं 12वीं साइंस में 81.45 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए। इंटरमीडिएट आर्ट्स में करीब 2.12 लाख छात्र-छात्रा शामिल हुए थे, जबकि इंटरमीडिएट कॉमर्स में 38 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे।इसकी परीक्षाएं 14 मार्च से पांच अप्रैल तक हुई थी।
JAC 12th Result 2023: ऐसे चेक कर सकेंगे लाइव हिन्दुस्तान पर Jharkhand Board results
सबसे पहले लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट https://www.livehindustan.com/ पर जाएं
यहां दिए गए एजुकेशन लिंक पर क्लिक करें
इसके बाद बोर्ड रिजल्ट पेज पर जाएं।
इस पेज पर आपको कई बोर्ड के नाम दिखेंगे, यहां आपको झारखंड बोर्ड रिजल्ट पर क्लिक करना है।