Advertisement

Advertisement
ऐप पर पढ़ें

JAC 12th Arts Result 2023 Declared: झाखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची (JAC) ने इंटर आर्ट्स परीक्षा 2023 और इंटर कॉमर्स परीक्षा 2023 के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए। जैक बोर्ड 12वीं आर्ट्स परीक्षा में कशिश परवीन नाम की छात्रा ने 93.38 फीसदी अंकों ( 469/500) के साथ टॉप किया है। वहीं टॉप-10 में कुल 22 छात्रों ने जगह बनाई है। झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स व कॉमर्स परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र अपना रिजल्ट जैक की ऑफिशियल वेबसाइटों jharresults.nic.in और jac.jharkhand.gov.in के अलावा यहां दिए जा रहे डायरेक्ट लिंक पर आसानी से चेक कर सकते हैं।

 

आगे देखिए झाखंड बोर्ड 12वीं आर्ट (JAC 12th Arts) रिजल्ट में टॉपर्स की सूची-

क्रमांक- नाम——-मार्क्स–रैंक–विद्यालय का नाम

1- कशिश परवीन 469/500–1–डी ए वी +2 हाई स्कूल कतरासगढ़

 2- दीक्षा साहू– 465/500 –2– एमएलए इंटर महिला कॉलेज

 3 – सुधांशु कुमार– 464/500– 3– सेंट जेवियर्स कॉलेज

 4- बेबी कुमारी– 463/500 –4– डीएवी +2 हाई स्कूल कतरासगढ़

 5- गरिमा सिंह– 461/500 –5– उर्सुलाइन इंटर कॉलेज रांची

 6 – रोहित सिंह– 460/500 –6– सेंट जेवियर्स कॉलेज

 7- विकास कुमार –459/500 –7– आरके +2 हाई स्कूल लेस्लीगंज

 8- अमीषा भारती –459/500 –7– सेंट जेवियर्स कॉलेज

 

 9- रिया गुप्ता– 459/500 –7– झरिया राज हाई स्कूल +2 झरिया

 10- प्रियंका कुमारी प्रसाद — 459/500 –7– सेंट ऐनी इंटरमीडिएट कॉलेज

इंटर आर्ट्स परीक्षा 2023 के लिए 2307880 छात्रों ने फॉर्म भरा था और इसमें 225946 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। कुल 216851 छात्र यानी 95.97% पास फीसदी छात्र आर्ट्स में पास हुए हैं। 44.75 फीसदी छात्र फर्स्ट डिविजन पास हुए और 52.12 फीसदी छात्र सेकंड डिविजन व 3.13 फीसदी छात्र थर्ड डिविजन पास हुए।

 

Source link

Advertisement