एनटीए की ओर से जेईई मेन 2023 की एग्जाम सिटी स्लिप भी आज जारी की जा सकती है और एक दो दिन में एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। जेईई मेन 2023 सेशन-1 की परीक्षा 24, 25, 27, 28, 29, 30 और 31 जनवरी 2023 को होने को प्रस्तावित है। वहीं दूसरे सत्र की परीक्षा 6, 08, 10, 11 और 12 अप्रैल 2023 को होने को प्रस्तावित है।
जेईई मेन (JEE Main) 2023 के एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
दिख रहे लिंक JEE Main session 1 एडमिट कार्ड पर क्लिक करें।
अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉग इन करें
एडमिट कार्ड डाउनलोड करें