Advertisement

Advertisement
ऐप पर पढ़ें

कार निर्माता कंपनी जीप (Jeep) ने 90,000 ग्रैंड चेरोकी और ग्रैंड चेरोकी L एसयूवी को एक संभावित खराबी के कारण वापस बुला लिया है। जानकारी के मुताबिक कार को डिस्कनेक्टिंग स्टीयरिंग कॉलम की खराबी के कारण वापस बुलाया गया है। एसयूवी निर्माता का कहना है कि ये मॉडल 2021 और 2023 के बीच मैन्युफैक्चर हुए हैं। इस खराबी के चलते जीप मॉडल स्टीयरिंग का कंट्रोल खो सकता है।

 फॉर्च्यूनर को टक्कर देने आ रही MG की कमाल SUV, अब ब्लैक कहर में ढहाएगी कहर; इसकी खासियत जान सबकुछ भूल जाएंगे

कब मैन्युफैक्चर हुई हैं ये यूनिट्स?

जीप ग्रैंड चेरोकी और ग्रैंड चेरोकी एल मॉडल में खराब स्टीयरिंग व्हील्स मिलते हैं। जानकारी के मुताबिक ये मॉडल 2022-2023 (ग्रैंड चेरोकी) और 2021-2023 (ग्रैंड चेरोकी L) में मैन्युफैक्चर किए गए हैं। इस रिकॉल ने यूएस में ग्रैंड चेरोकी और ग्रैंड चेरोकी एल मॉडल की कुल 89,372 यूनिट्स को प्रभावित किया है।

नहीं हुई कोई दुर्घटना? 

ऑटोमेकर द्वारा स्टीयरिंग की स्थिति के संभावित नुकसान की रिपोर्ट के बाद रिकॉल कैंपेन शुरू किया गया था। ऑटो कंपनी ने तब एक इंटरनल जांच शुरू की, जिसमें यह बात सामने आई। हालांकि, ऑटो कंपनी ने कहा कि उसे मैन्युफैक्चरिंग से संबंधित किसी दुर्घटना, चोट या मौत की जानकारी नहीं मिली है। निर्माता ने यह भी कहा था कि इनमें से कुछ जीप SUVs की मरम्मत की गई थी, जो ठीक नहीं थी।

स्कॉर्पियो के अलावा महिंद्रा की इन 2 SUVs पर टूटे ग्राहक, खरीदने के लिए लगी लाखों लोगों की लाइन; 2.5 लाख ऑर्डर अभी भी पेंडिंग

Source link

Advertisement