यह भी पढ़ें- इस कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटर पर टूटे ग्राहक, बिक्री में 300% से ज्यादा की ग्रोथ; अब ओला और हीरो से है सीधी भिड़ंत
महिंद्रा के एसयूवी की जबरदस्त डिमांड
2020 में अपडेटेड थार के लॉन्च के बाद कंपनी ने एक्सयूवी700, बोलेरो नियो और स्कॉर्पियो-एन जैसे मॉडल लॉन्च किए हैं। इसके लॉन्च केसाथ कंपनी ने अपनी पहचान को एसयूवी-सेंट्रिक बनाया रखा है। महिंद्रा की इन एसयूवी की डिमांड मार्केट में काफी ज्यादा है। यही वजह है कि इनमें से अधिकांश मॉडलों पर 18 महीने से ज्यादा का वेटिंग पीरियड चल रहा है। महिंद्रा एसयूवी की उच्च मांग ने कंपनी को उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है।
कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री
महिंद्रा ने मार्च में 22,282 यूनिट्स की कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री की है। कंपनी ने पिछले महीने 2,115 वाहनों का निर्यात भी किया और तिपहिया वाहनों की 5,697 इकाइयां बेचीं।
F23 में कंपनी ने 60% की वृद्धि दर्ज की
महिंद्रा के ऑटोमोटिव डिवीजन के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि मार्च 2023 में हमारे एसयूवी व्यवसाय ने 31% की वृद्धि के साथ ऑल टाइम हाई बिक्री दर्ज की है, जबकि F23 में कंपनी ने 60% की वृद्धि दर्ज की। उन्होंने कहा कि हम अपने सहयोगियों, डीलरों, भागीदारों, आपूर्तिकर्ताओं और ग्राहकों को धन्यवाद देना चाहते हैं, जिन्होंने इसे एक उल्लेखनीय साल बनाया है।
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में कंपनी की एंट्री
Mahindra अब इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में भी अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है, जहां वर्तमान में Tata Motors का दबदबा है। Mahindra XUV400 EV को इस साल की शुरुआत में ₹16 लाख (शुरुआती, एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अभी तक इसे बहुत कम प्रतिक्रिया मिली है। यह तीन वैरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके रेंज की बात करें तो इस EV की मैक्सिमम रेंज 456 किलोमीटर है।