नई दिल्लीPublished: Mar 16, 2023 06:32:48 pm
New Kia Seltos 2023: किआ सेल्टोस कंपनी की भारत में बेस्ट सेलिंग कार है। लॉन्च के बाद से ही इसे देश की जनता से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी पिछले कुछ समय से इसे एक नए अवतार में पेश करने की तैयारी में थी। आज कंपनी ने किआ सेल्टोस 2023 फेसलिफ्ट एडिशन को देश में लॉन्च कर दिया है।
2023 भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए बड़ा साल होने वाला है। भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। भारत (India) में बेहतरीन मार्केट को देखते हुए ही देश-विदेश की कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ भारतीय मार्केट पर फोकस करती हैं। इनमें साउथ कोरिया (South Korea) की कार निर्माता कंपनी किआ (Kia) भी शामिल है। पिछले दो साल में भारत में किआ की गाड़ियों की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए कंपनी देश में अपने लाइनअप को बढ़ाने पर भी फोकस कर रही है। किआ के भारतीय लाइनअप में बेस्ट सेलिंग कार किआ सेल्टोस (Kia Seltos) है। सेल्टोस की इसी पॉपुलैरिटी को देखते हुए कंपनी ने आज किआ सेल्टोस 2023 फेसलिफ्ट (Kia Seltos 2023 Facelift) को लॉन्च कर दिया है।