Advertisement

Advertisement
ऐप पर पढ़ें

PSEB 10th Result 2023 Marks , Punjab Board 10th Result Download Marksheet : पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट शुक्रवार को घोषित होने के बाद आज 8 बजे रिजल्ट चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। विद्यार्थी अपने मार्क्स व रिजल्ट चेक कर सकते हैं। पंजाब बोर्ड पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर जाकर स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। नीचे इसका डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है। इस बार पंजाब बोर्ड 10वीं का  कुल रिजल्ट 97.54 फीसदी रहा। सरकारी स्कूलों का पास फीसदी 97.76 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों का 97 प्रतिशत रहा। फरीदकोट की गगनदीप कौर ने 650 में से 650 अंक यानि 100 फीसदी अंक लेकर टॉप किया है। फरीदकोट की ही नवजोत 648 नंबर लेकर दूसरे नंबर पर रही। जबकि मानसा की हरमनदीप 646 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।

कुल 98.46 प्रतिशत लड़कियां और 96.73 फीसदी लड़के पास हुए हैं। इस परीक्षा में 2 लाख 81 हजार 327 स्टूडेंट्स बैठे थे। जिनमें से 2 लाख 74 हजार 400 पास हुए। 6171 की कंपार्टमेंट आई। 653 स्टूडेंट फेल हुए हैं। जिलों में पठानकोट सबसे टॉप पर रहा। यहां 99.19 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए।

Result Direct Link

PSEB 10th Result 2023: पीएसईबी कक्षा 10वीं परिणाम 2023: कैसे करें चेक

– पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.in पर जाएं।

– होम पेज पर उपलब्ध पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।

– लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।

– आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 

– रिजल्ट चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड करें।

पंजाब बोर्ड 10वीं में सरकारी स्कूलों के 189211 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 184974 छात्र पास घोषित किए गए हैं।  

सीएम भगवंत मान ने पीएसईबी पंजब बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पास हुए बच्चों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमारी बेटियां फिर जीतीं। फरीदकोट जिला पहले दूसरे और मानसा जिला तीसरे स्थान पर रहा। सभी उत्तीर्ण बच्चों और अभिभावकों-शिक्षकों को बधाई। अव्वल बच्चों को 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।

12वीं का रिजल्ट कैसा रहा था।

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 24 मई को पीएसईबी 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया था। कुल 92.47 फीसदी बच्चे पास हुए। मनसा की सुजान कौर ने टॉप किया। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा। लड़कियों का पास प्रतिशत 95.14 फीसदी और लड़कों का 90.25 फीसदी रहा। कुल 2,96,709 विद्यार्थी 12वीं की परीक्षा में बैठे थे जिसमें से 2,74,378 पास हुए। पंजाब बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 22 मार्च से 27 अप्रैल के बीच आयोजित हुई थीं। 

Source link

Advertisement