PSL 2023 Qualifier Live updates Lahore Qalandars vs Multan Sultans Live Cricket Score Pakistan Super League Today Live MATCH Shaheen Afridi Mohammad Rizwan

0
61
PSL 2023 Qualifier Live updates Lahore Qalandars vs Multan Sultans Live Cricket Score Pakistan Super League Today Live MATCH Shaheen Afridi Mohammad Rizwan
Advertisement

Advertisement
मोहम्मद रिजवान की अगुवाई वाली मुल्तान सुल्तान्स ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 2023 के फाइनल में एंट्री कर ली है। मुल्तान ने बुधवार को क्वालीफायर मुकाबले में लाहौर कलंदर्स को 84 रन से रौंद डाला। मुल्तान ने कीरोन पोलार्ड (55) की फिफ्टी के दम पर 161 रन का टारगेट दिया, जिसके जवाब में शाहीन अफरीदी की टीम 14.3 ओवर में महज 76 रन पर ढेर हो गई। लाहौर के सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। लाहौर के लिए सबसे ज्यादा रन सैम बिलिंग (19) ने बनाए। शाहीन की टीम के पास अभी भी फाइनल में  जगह बनाने का मौका है। डिफेंडिंग चैंपियन लाहौर अगर 17 मार्च को एलिमिनेटर-2 जीत लेती है तो वो खिताबी मुकाबले में पहुंच जाएगी। बता दें कि मुल्तान ने लगातार तीसरी बार पीएसएल फाइनल में कदम रखा है।

Lahore Qalandars vs Multan Sultans Score

MS 76/10 (14.3 ओवर)*

LQ 160/5 (20 ओवर)

11:00 PM लाहौर की पारी सिर्फ 76 रन पर सिमट गई है। लाहौर की ओर से आउट होने वाले आखिरी प्लेयर हारिस रऊफ रहे, जिन्होंने 13 गेंदों में 15 रन बनाए। उन्होंने 2 चौके और 1 छक्का लगाया। रऊफ को अफरीदी ने अपना शिकार बनाया। मुल्तान के लिए शेल्डन कॉटरेल ने तीन और उस्मान मीर ने 2 विकेट लिए। अनवर अली, इहसानुल्लाह, पोलार्ड ने एक-एक विकेट लिया।

10:30 PM पोलार्ड द्वारा डाले गए 10वें ओवर लाहौर को दो झटके लगे। पहली गेंद पर हुसैन तलत (4) रनआउट हो गए। वहीं, ओवर की पांचवींद पर सिकंदर रजा (1) ने अब्बास अफरीदी को कैच थमाया। इहसानुल्लाह ने 11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर सैम बिलिंग्स (19) का शिकार किया।

10:00 PM लाहौर को दो बड़े झटके लगे हैं। फखर जमान (5) और अब्दुल्लाह शफीक (0) पवेलियन लौट गए हैं। कॉट्रेल ने तीसरे ओवर में शफीक को एलबीडब्ल्यू किया जबकि फखर को अनवर अली ने चौथे ओवर में बोल्ड किया। वहीं, कॉट्रेल ने पांचवें ओवर में शाहीन अफरीदी को अपने जाल में फंसाया। शाहीन ने ने उस्मान खान को कैच धमाया। उनका खाता नहीं खुला।

9:40 PM लाहौर की पारी शुरू हो चुकी है। लक्ष्य का पीछा करने के लिए फखर जमान और मिर्जा ताहिर बैग आए। मिर्जा ज्यादा देर नहीं टिक सके और तीसरे ओवर में कॉट्रेल का शिकार बन गए। उन्होंने 9 गेंदों में 8 रन बनाए। फखर 5 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

9:15 PM मुल्तान ने लाहौर के सामने 161 रन का लक्ष्य रखा है। मुल्तान के लिए सबसे ज्यादा रन पोलार्ड ने बनाए। उन्होंने 34 गेंदों में 57 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 1 चौका और 6 छक्के जड़े। 

8:30 PM मुल्तान का दूसरा विकेट राइली रोसो के रूप में गिरा है। उन्हें जमान खान ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर आउट किया। राइली ने हारिस रऊफ को कैच थमया। उन्होंने 12 गेंदों में 1 छक्के के जरिए 13 रन जोड़े। वहीं, रिजवान 13वें ओवर राशिद खान का शिकार बने। रिजवान ओवर की अंतिम गेंद पर बोल्ड हुए। रिजवान ने 29 गेंदों में 33 रन बनाए। उन्होंने 3 चौके मारे। 

8:10 PM मुल्तान को पहला झटका उस्मान खान के तौर पर लगा है। उन्हें हारिस रऊफ ने आठवें ओवर की तीसरी गेंद पर बोल्ट किया। उस्मान ने 28 गेंजों में 4 चौकों के जरिए 29 रन बनाए। उन्होंने पहले विकेट के लिए रिजवान के संग 53 रन जोड़े। रिजवान (22*) का साथ देने के लिए राइली रोसो (1*) आए हैं।

8:00 PM मुल्तान ने पहले पावरप्ले में कोई विकेट नहीं खोया है। रिजवान 19 और उस्मान 26 रन बनाकर टिके हैं। विजे द्वारा डाला गया छठा ओवर किफायती रहा, जिसमें 3 रन आए।

7:40 PM मुल्तान की ओर से पारी का आगाज करने के लिए मोहम्मद रिजवान और उस्मान खान उतरे। शाहीन अफरीदी ने पहले ओवर में 9 रन खर्च किए। रिजवान ने दो चौके ठोके।

7:30 PM लाहौर-मुल्तान की प्लेइंग इलेवन

लाहौर कलंदर्स: फखर जमान, मिर्जा ताहिर बेग, अब्दुल्ला शफीक, सैम बिलिंग्स (विकेटकीपर), हुसैन तलत, सिकंदर रजा, डेविड विसे, राशिद खान, शाहीन अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, जमान खान।

मुल्तान सुल्तान्स: मोहम्मद रिजवान (कप्तान/विकेटकीपर), उस्मान खान, रिले रोसौव, किरोन पोलार्ड, टिम डेविड, खुशदिल शाह, अनवर अली, उस्मा मीर, अब्बास अफरीदी, शेल्डन कॉटरेल, इहसानुल्लाह।

Source link

Advertisement

Leave a Reply