पाकिस्तान सुपर लीग में उमर अकमल ने एक धुआंधार पारी खेली है, जिसे देखकर फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट हैरान रह गए। इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बल्लेबाज उमर अकमल ने आखिरी ओवरों में ऐसी तबाही मचाई कि विपक्षी टीम के गेंदबाज भी दंग रह गए। पिंडी क्लब ग्राउंड में पाकिस्तान सुपर लीग के 21वें मैच में अकमल ने क्रीज पर उतरे ही पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे साफ कर दिए थे।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स के स्टार बल्लेबाज उमर अकमल ने इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ मैच में सिर्फ 14 गेंदों में 43 रन ठोक दिए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 307.14 रहा। अपनी पारी में उन्होंने पांच छक्के और दो चौके लगाए। अपनी पारी में उन्होंने 38 सिर्फ चौके और छक्के से बनाए। उनकी इस तेजतर्रार पारी की बदौलत क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 179 रन बनाए। टीम ने अंतिम 4 ओवरों में कुल 58 रन बटोरे।
अकमल क्वेटा ग्लैडिएटर्स की पारी के 17वें ओवर में क्रीज पर उतरे। उस समय टीम 121 के स्कोर पर 5 विकेट खोकर संघर्ष कर रही थी। उसी समय टीम के सेट बल्लेबाज मोहम्मद नवाज को फजलहक फारूकी ने आउट किया था। वह 44 गेंद में 52 रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद अकमल ने क्रीज पर उतरते ही फारुकी के ओवर की दूसरी ही गेंद को छक्के के लिए भेज दिया। फिर उन्होंने पांचवीं गेंद पर छक्का और आखिरी गेंद पर चौका लगाकर फारूकी के ओवर से 18 रन बटोरे। अकमल ने शुरुआती चार गेंदों पर 17 रन बना लिए थे।
WPL 2023 : विमेंस प्रीमियर लीग में दिखा अनोखा नजारा, नो-बॉल चेक करने के लिए किया गया डीआरएस का
WPL 2023 : अमेरिका की तारा नॉरिस ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, विमेंस प्रीमियर लीग में पांच विकेट चटकाने वा
अगले ओवर में अकमल ने एक छक्का लगाया। इसके बाद आखिरी ओवर में अकमल ने फहीम अशरफ के खिलाफ दो छक्के और एक चौका लगाया। आखिरी ओवर में क्वेटा ने 21 रन बनाए।