CSK और GT फैंस के लिए खुशखबरी, आज IPL Final में बारिश नहीं डालेगी खलल; जानें मौसम का हाल
गुजरात टाइटंस का होम ग्राउंड अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम है। बात चाहे आईपीएल की हो या इंटरनेशनल मैच की, गिल को इस मैदान पर रन बनाना खूब रास आता है। आईपीएल 2023 में गिल ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेली 8 पारियों में 171.38 के स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं। अगर गिल के बल्ले से आज इस मैदान पर 65 रन और निकलते हैं तो वह इतिहास रच देंगे। वह आईपीएल के एक वेन्यू पर एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। बता दें, गिल फिलहाल इस सूची में क्रिस गेल और डेविड वॉर्नर जैसे दिग्गजों को पछाड़ चुके हैं।
आईपीएल के इतिहास में सबसे अधिक फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी, धोनी के शागिर्द उनसे काफी पीछे
एक आईपीएल सीजन में एक वेन्यू पर सर्वाधिक रन:
597 – विराट कोहली, बेंगलुरु 2016, 9 पारी, SR 170.57
533 – शुभमन गिल, अहमदाबाद 2023, 8 पारी, SR 171.38
532 – क्रिस गेल, बेंगलुरु 2013, 8 पारी, SR 172.72
433 – डेविड वॉर्नर, हैदराबाद 2019, 7 पारी, SR 159.77
390 – डेवोन कॉनवे, चेन्नई 2023, 8 पारी, SR 133.10
रिजर्व डे पर भी बारिश का साया, मौसम बना विलेन तो टूटेगा धोनी का सपना
शुभमन गिल इस सीजन ठोक चुके हैं 851 रन
आईपीएल 2023 में खेले 16 मुकाबलों में शुभमन गिल के बल्ले से अभी तक 60.79 की औसत से 851 रन निकल चुके हैं। वह इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची के टॉप पर हैं। गिल के पास कोहली (973) का एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका होगा, मगर उसके लिए उन्हें सीजन का चौथा शतक ठोकना होगा। गिल अभी तक आईपीएल 2023 में तीन सेंचुरी लगा चुके हैं। गिल अगर आज 123 रन बनाने में कामयाब रहते हैं तो वह आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।