Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर बोले Sonam Wangchuk यह लोकतंत्र की जीत…’ , दिखाया विक्ट्री साइन

Sonam Wangchuk

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद् Sonam Wangchuk ने इसे लोकतंत्र और शांतिपूर्ण जनआंदोलन की बड़ी जीत बताया है।

सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर लिखा, “यह लोकतंत्र की जीत है। यह सीधे सड़कों से निकले प्रत्यक्ष लोकतंत्र की जीत है। यह शांति, धैर्य और लगातार संघर्ष की भी जीत है।”

उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP), देशभर के Gen Z छात्रों और आंदोलन का समर्थन करने वाले नागरिकों को बधाई दी। वांगचुक ने कहा कि लोगों ने डर और डर के डर को छोड़कर देश के हर कोने से आवाज बुलंद की।

अपने संदेश के अंत में उन्होंने जोर दिया, “अब जवाबदेही से आगे बढ़कर सुधारों की ओर बढ़ने का समय है।” यानी उनके मुताबिक शिक्षा मंत्री का इस्तीफा सिर्फ पहला कदम है। अब सरकार को परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ाने, पेपर लीक रोकने और छात्रों का भरोसा बहाल करने के लिए ठोस सुधार लागू करने होंगे।

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक ने जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में करीब 26 दिनों तक अनशन किया था। धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा NEET-UG विवाद और देशभर में जारी छात्र प्रदर्शनों के बीच आया है। वांगचुक का यह बयान आंदोलन के समर्थकों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि वे शुरुआत से ही जवाबदेही के साथ-साथ शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की मांग उठाते रहे हैं।