मारुति ने शुरू की ब्रेजा CNG मॉडल की बुकिंग, 4 वैरिएंट में होगी लॉन्च; देखें कीमत और फीचर्स की डिटेल
महिंद्रा स्कॉर्पियो की बिक्री
महिंद्रा स्कॉर्पियो ने पिछले महीने 6,950 यूनिट की बिक्री की डोमेस्टिक टैली हासिल की थी, जबकि फरवरी 2022 में महिंद्रा स्कॉर्पियो ने 2,610 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जो 2023 फरवरी में 166 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्शाती है। नई जेनरेशन की स्कॉर्पियो-N और स्कॉर्पियो क्लासिक की एंट्री ने पिछले कुछ महीनों में महिंद्रा की बिक्री संख्या को बढ़ाने में वास्तव में मदद की है, क्योंकि रेंज ने टॉप-10 में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है।
मारुति अर्टिगा और कैरेंस की बिक्री
मारुति सुजुकी अर्टिगा ने 2022 में इसी अवधि के दौरान 11,649 यूनिट्स की तुलना में 44 प्रतिशत की निगेटिव वृद्धि के साथ कुल 6,472 यूनिट्स की बिक्री की और तीसरा स्थान हासिल किया। किआ इंडिया की कैरेंस ने 5,109 यूनिट्स के मुकाबले 6,248 यूनिट्स के साथ चौथा स्थान हासिल किया, जिसकी बिक्री में 22 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
XUV700 और इनोवा की बिक्री
Mahindra XUV700 भारत में पांचवीं सबसे अधिक बिकने वाली 7-सीटर कार थी। 4,505 यूनिट्स की घरेलू टैली के साथ इसने 9 प्रतिशत की YoY वृद्धि हासिल की और 4,138 यूनिट्स की बिक्री प्राप्त की। इस लिस्ट में टोयोटा की इनोवा रेंज ने फरवरी 2022 में 4,318 यूनिट्स के मुकाबले 4,169 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की। इसने 3 प्रतिशत की बिक्री गिरावट दर्ज की।
Fortuner और Triber की बिक्री
Fortuner फुल-साइज़ SUV 85 प्रतिशत की YoY बिक्री उछाल के साथ 1,848 यूनिट्स के मुकाबले 3,426 यूनिट के साथ सातवें स्थान पर रही। वहीं, Renault India की Triber ने 27 प्रतिशत की YoY वृद्धि के साथ 2,397 यूनिट्स के मुकाबले कुल 3,056 यूनिट्स के साथ आठवां स्थान हासिल किया।
Hyundai Alcazar की बिक्री
Hyundai Alcazar थ्री-लाइन मिड साइज SUV ने बारह महीने पहले इसी अवधि के दौरान 2,516 यूनिट्स के मुकाबले कुल 1,559 यूनिट्स की बिक्री हासिल की। भारत में 38 प्रतिशत की गिरावट के साथ इसने 10वें स्थान पर जगह बनाई।
₹6.19 लाख की इस कार की डिमांड घटते ही टाटा ने किया बंद करने का फैसला, अब नहीं आएगी नजर!