टॉप 10 स्कूटर्स इन इंडिया की लिस्ट में तीसरा नम्बर Suzuki Access का आता है। इस टूव्हीलर की 49,192 यूनिट्स सेल हुई हैं और इसने 5.90% की इयर ऑन इयर ग्रोथ दर्ज की है। टॉप 10 की लिस्ट में इसके कुल मार्केट शेयर की बात करें तो यह 10.78% है। चौथे स्थान पर TVS Ntorq है। इस बार कंपनी ने अक्टूबर 2022 में 31,049 यूनिट्स की सेल की है। खास बात है कि TVS का यह दूसरा टूव्हीलर है जो इस लिस्ट में टॉप 5 में शामिल है। पांचवें नम्बर पर Honda का दूसरा टूव्हीलर अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाया है। यहां पर Honda Dio काबिज है। हालांकि इसकी इयर ऑन इयर ग्रोथ में इस बार 5.88% की गिरावट आई है। इसकी 24,134 यूनिट्स की सेल हुई है।
टॉप 10 स्कूटर्स की लिस्ट में अगला नम्बर, यानि कि छठवां स्थान Hero Pleasure ने पाया है। इसकी इयर ऑन इयर ग्रोथ में 31.26% की गिरावट आई है। कंपनी ने 14,927 यूनिट्स की सेल की है। Hero Destini इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है। इसकी कंपनी ने 14,759 यूनिट्स की सेल की है। Suzuki Burgman इस लिस्ट में 8वें स्थान पर आई है। इसकी 12,557 यूनिट्स सेल हुई हैं और 74.43% की इयर ऑन इयर ग्रोथ इसने हासिल की है। 9वें स्थान पर Yamaha Ray ZR है जिसकी 11,683 यूनिट्स की सेल हुई है। Yamaha Fascino इस लिस्ट में 10वें नम्बर पर है जिसकी इस अवधि के दौरान 10,501 यूनिट्स की सेल हुई है। हालांकि दोनों ही टूव्हीलर्स की इयर ऑन इयर ग्रोथ में गिरावट आई है।