Advertisement

Advertisement
ऐप पर पढ़ें

जनवरी 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर की लिस्ट सामने आ चुकी है। इस लिस्ट में अच्छी बात ये है कि इसमें 3 इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल हैं। हालांकि, पिछले महीने एक बार फिर होंडा एक्टिवा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा। इसकी 1.30 लाख से ज्यादा यूनिट बिकीं। लोग इस स्कूटर को इतना ज्यादा पसंद करते हैं कि दूसरे नंबर पर रहने वाले TVS जुपिटर और इसमें 75,517 यूनिट का अंतर है। इस बार टॉप-10 स्कूटर की लिस्ट में ओला S1, एथर 450X और TVS आईक्यूब भी शामिल रहे। इन सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर 10-10 हजार से ज्यादा यूनिट बिकीं। तो चलिए सबसे पहले आपको टॉप-10 स्कूटर की लिस्ट दिखाते हैं।

एक्टिवा H-Smart का इंजन और माइलेज

होंडा ने हाल ही में अपना सबसे एडवांस्ड स्कूटर एक्टिवा H-Smart लॉन्च किया है। इसमें वही पुराना इंजन मिलता है जो पहले से एक्टिवा में मिल रहा है। बता दें कि एक्टिवा में BS6 109.51cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। GEAR UPDATE द्वारा अपलोड किए गए वीडियो के मुताबिक न्यू एक्टिवा ने आधा लीटर पेट्रोल में 26km का माइलेज दिया। यानी एक लीटर पेट्रोल में ये 52Km का माइलेज देगा। यानी पहली सर्विस के बाद इसका माइलेज और बेहतर हो सकता है।

प्लेटिना और CT जैसी माइलेज बाइक छोड़ लोग इस मॉडल को खरीद रहे; इसके सामने एवेंजर, डोमीनार भी फेल

कमाल की स्मार्ट-Key

कंपनी अपने न्यू जनरेशन एक्टिवा H-Smart के साथ एक स्मार्ट-चाबी दे रही है। इस चाबी की मदद से कई फीचर्स को ऑपरेट कर पाएंगे। जैसे आप स्कूटर से जैसे ही 2 मीटर की दूरी पर जाएंगे ये अपने आप लॉक हो जाएगा। जैसे ही इस पास आएंगे ये अनलॉक हो जाएगा। पेट्रोल डवालने के लिए आपको इसका फ्यूल लिड खोलने के लिए चाबी लगाने की जरूरत नहीं होगी। बल्कि स्मार्ट-चाबी की मदद से ही इसे ओपन कर पाएंगे। यदि पार्किंग में कई स्कूटर के बीच इसे ढूंढने में मुश्किल हो रही है तब भी स्मार्ट-चाबी की मदद से इसे लोकेट कर पाएंगे। इसमें एंटी-थेफ्ट फंक्शन होने से सेफ्टी बढ़ जाती है।

रॉयल एनफील्ड का ये मॉडल कई मोटरसाइकिल पर पड़ा भारी, सिर्फ 6 महीने में लोगों ने 1 लाख यूनिट खरीद लीं

एक्टिवा H-Smart के फीचर्स

इस न्यू जनरेशन स्कूटर में स्टैंडर्ड वैरिएंट की तरह साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और एक कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम देखने को मिलेगा। इसमें अलॉय व्हील्स को नए डिजाइन के साथ लाया गया है। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, सिंगल-रियर स्प्रिंग और दोनों पहियों पर ड्रम ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं। हालांकि, डिजाइन के लिहाज से इसमें ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलते हैं। 

Source link

Advertisement

Leave a Reply