Toyota Sales Breakup Feb 2023 Toyota Glanza get number one Position in Feb 2023 Sales

0
17
Toyota Sales Breakup Feb 2023 Toyota Glanza get number one Position in Feb 2023 Sales
Advertisement

Advertisement
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर्स को बिक्री के मामले में फरवरी 2023 में शानदार सफलता मिली है। कंपनी ने फरवरी 2022 में बेची गई 8,745 यूनिट्स की तुलना में फरवरी 2023 में 15,267 यूनिट्स की बिक्री में 75 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है। जनवरी 2023 में बेची गई 12,728 यूनिट्स से 20 प्रतिशत की वृद्धि के साथ MoM बिक्री प्रदर्शन भी सकारात्मक रहा।

ओला ने शुरू की स्कूटर एक्सेसरीज की डिलीवरी, Buddy Step एक्टिवा की तुलना में महंगा; 999 की टी-शर्ट

टोयोटा ग्लैंजा नंबर -1 

जनवरी 2023 में टोयोटा अर्बन क्रूज़र हायराइडर सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल था, लेकिन, टोयोटा ग्लैंजा ने इसे पीछे छोड़ दिया। ये कार फरवरी 2023 बिक्री चार्ट में टॉप पर रही। Toyota Glanza की कीमत 6.66 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और 9.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। Toyota Glanza को 9 वैरिएंट्स में पेश करती है। Glanza का बेस मॉडल E है।

अगला मॉडल इनोवा

अगला मॉडल इनोवा था, जिसमें हाईक्रॉस के साथ-साथ क्रिस्टा की बिक्री भी शामिल है। फरवरी 2022 में बेची गई 4,318 यूनिट्स की तुलना में फरवरी 2023 में YoY की बिक्री 3 प्रतिशत घटकर 4,169 यूनिट हो गई। हालांकि, जनवरी 2023 में बेची गई 1,427 यूनिट्स की तुलना में MoM की बिक्री में 192 प्रतिशत का सुधार हुआ। हालांकि, MoM की बिक्री जनवरी 2022 में बेची गई 3,698 यूनिट्स से 7 प्रतिशत कम हुई।

टोयोटा हायरायडर नंबर-4

जनवरी 2023 में बिक्री चार्ट के टॉप पर रहने के बाद टोयोटा हायरायडर फरवरी 2023 में नंबर 4 की स्थिति में आ गई। क्रेटा, ग्रैंड विटारा और सेल्टोस के बाद सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी की सूची में चौथे स्थान पर रही।

टोयोटा केमरी, वेलफायर, हिलक्स

फरवरी 2023 में टोयोटा कैमरी की बिक्री 58 प्रतिशत घटकर 67 यूनिट हो गई, जो फरवरी 2022 में बेची गई 161 यूनिट् ससे कम थी। जनवरी 2023 में बेची गई 59 यूनिट्स की तुलना में MoM की बिक्री में 14 प्रतिशत का सुधार हुआ।

वेलफायर लग्जरी एमपीवी की मांग में बढ़ोतरी

कंपनी ने हाल के महीनों में वेलफायर लग्जरी एमपीवी की मांग में बढ़ोतरी देखी है। फरवरी 2022 में 31 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, जो फरवरी 2023 में 94 प्रतिशत YoY से बढ़कर 60 यूनिट हो गई। MoM की बिक्री में जनवरी 2023 में बेची गई सिर्फ 22 यूनिट्स की तुलना में 173 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

हिलक्स लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक की बिक्री 

पिछले महीने हिलक्स लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक की बिक्री 15 यूनिट थी। जनवरी 2023 में बेची गई सिर्फ 1 यूनिट से यह 1400 प्रतिशत MoM वृद्धि थी। टोयोटा हिलक्स को तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। अब इसकी कीमतों में 3.59 लाख रुपये की कटौती की गई है। अब ये 30.4 लाख की शुरुआती कीमत पर आती है।

3 महीने से ग्राहकों के लिए तरस रही ये कार, हजारों के डिस्काउंट के बाद भी 0 सेल्स; कंपनी ने बंद की बुकिंग

Source link

Advertisement

Leave a Reply