Monday, March 10, 2025
HomenewsUP Monsoon Update: प्रचंड गर्मी के बीच मॉनसून पर बड़ा अपडेट, जानें...

UP Monsoon Update: प्रचंड गर्मी के बीच मॉनसून पर बड़ा अपडेट, जानें यूपी में कब से होगा दाखिल मॉनसून

UP Monsoon Update:  उत्‍तर प्रदेश में इस समय पश्चिम से पूरब तक प्रचंड गर्मी पड़ रही है। कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच मॉनसून को लेकर मौसम विज्ञानियों की ओर से बड़ा अपडेट आया है। बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए राहत की बात है कि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मॉनसून को लेकर नया अपडैट जारी किया है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो मॉनसून केरल में 30 मई तक दस्‍तक दे सकता है।

UP Monsoon Update : मॉनसून की शुरुआत केरल से ही होती है। यूपी में दक्षिण पश्चिमी मॉनसून की वजह से बारिश होती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि केरल में जून के पहले हफ्ते में मॉनसून का आगमन हो जाएगा। 20 जून के आसपास मॉनसून यूपी में पूर्वी हिस्‍से की ओर से एंट्री करेगा। प्रदेश में 20 जून के आसपास मॉनसूनी बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि इससे पहले भी यूपी के अलग-अलग इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।

देश में मानसून की दस्तक पांच दिनों में संभव : भारतीय मौसम विभाग ने मानसून को लेकर एक और पूर्वानुमान जारी करते हुए इस बार जून-सितंबर के बीच सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने उम्मीद जताई है कि मानसून के अगले पांच दिनों के भीतर केरल में दस्तक देने की अनुकूल स्थितियां बनी हुई हैं।

गोरखपुर में मतदान के दिन रहेगी गर्मी  : गोरखपुर मंडल में एक जून को मतदान होना है। मतदान के दिन भी मौसम का मिजाज गर्म रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक एक जून को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब रहेगा। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इसके बावजूद दिन और रात का पारा सामान्य से अधिक रहेगा। 2019 में मतदान 19 मई को हुआ था। इस दिन तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस था।

भीषण गर्मी से झुलस रहा प्रयागराज  : 25 मई को शुरू हुए नौतपा में प्रयागराज लगातार भीषण गर्मी से झुलस रहा है। रविवार की तरह सोमवार को भी दिन का तापमान 44 डिग्री के पार रहा। तापमान बढ़ने के साथ लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे। दोपहर में दो से तीन बजे के बीच भीषण गर्मी से स्टेनली रोड, लाला लाजपत राय रोड, कानपुर रोड, सर्किट हाउस के सामने की सड़क पर वाहनों का आवागमन काफी कम रहा। गर्मी के चलते हाथी पार्क और आजाद पार्क में भी सूने रहे। गर्मी से राहत के लिए संगम, बलुआघाट, गऊआट और दारागंज घाट पर लोग डुबकी भी लगाते रहे।

UP Monsoon Update : सुबह आठ बजे से ही तपन पसीने से तर-बतर कर रही है। दोपहर में गर्म हवाएं नश्तर सी चुभने लगीं हैं। गर्मी के कारण घर पंखे, कूलर सब गर्म हवाएं दे रहे हैं। लोग उमस से परेशान रहे। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एम. दानिश ने बताया की पश्चिमी हवाओं के प्रवाह के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार की अपेक्षा सोमवार को तापमान में दशमलव दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, लेकिन उमस बढ़ने से पंखा-कूलर भी बेअसर हो रहे हैं। तापमान में अभी और वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments