UPSC CDS 1 2022 Marks: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड डिफेंस सर्विस 1 परीक्षा, 2022 के इच्छुक (willing) और नॉन- क्वालीफाई उम्मीदवारों के मार्क्स अपलोड किए हैं।
UPSC CDS 1 2022 Result Marks of willing non-qualified- Direct Link
यूपीएससी सीडीएस 1 2022 योग्य उम्मीदवारों के मार्क्स पहले घोषित किए गए थे। जिन उम्मीदवारों ने आयोग की वेबसाइट पर अपने मार्क्स दिखाने का विकल्प चुना है, वे upsc.gov.in पर जा सकते हैं और इसे देख सकते हैं।
आईएमए, आईएनए और एएफए कोर्सेज के लिए कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन-(I), 2022 के फाइनल परिणाम 21/11/2022 को और ओटीए (पुरुष और महिला) कोर्सेज के लिए 12/01/2023 को घोषित किए गए हैं।
यूपीएससी ने कहा कि यह अन्य कर्मचारियों को अच्छे रोजगार योग्य उम्मीदवारों की पहचान करने के लिए उपयोगी डेटाबेस प्रदान करने के उद्देश्य से ये मार्क्स जारी किए गए हैं।
UPSC CDS 1 2022 Result: ऐसे चेक करें मार्क्स
स्टेप 1- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2- होम पेज पर “What’s New” लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3- अब “Combined Defence Services Examination (I), 2022” लिंक पर जाएं।
स्टेप 4- फिर ” Public Disclosure of Marks and Other Details of Non Recommended Willing Candidates” लिंक पर जाएं।
स्टेप 5- मार्क्स आपके सामने होंगे।
स्टेप 6 – इसे डाउनलोड कर लें।
स्टेप 7 – आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।