US Flights Down What is NOTAM which the fault did not allow planes to fly in America

0
49
US Flights Down What is NOTAM which the fault did not allow planes to fly in America
Advertisement

Advertisement
अमेरिका में विमान सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। एक कंप्‍यूटर सिस्‍टम में तकनीकी गड़बड़ी के कारण पूरे अमेरिका में विमान सेवाओं पर असर पड़ा है। स्‍थानीय मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार बुधवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटअवेयर के मुताबिक देश में लगभग 1200 उड़ानें देरी से चल रही थीं। विमान सेवाओं के प्रभावित होने की वजह ‘नोटिस टू एयर मिशन’ सिस्टम (NOTAM) में गड़बड़ी को बताया जा रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर NOTAM सिस्‍टम होता क्‍या है।    अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक, NOTAM सिस्‍टम में खराबी आई है, जिसे ठीक किया जा रहा है। अमेरिका के ऐसी तकनीकी गड़बड़ी का यह पहला मामला है। NOTAM (नोटिस टू एयर मिशन) एक नोटिस है, जिसमें उड़ान से संबंधित कर्मचारियों के लिए जरूरी जानकारी होती है।  
 

यह एक संचार व्यवस्था की तरह है। NOTAM सिस्‍टम के जरिए फ्लाइट में सवार केबिन क्रू को अहम सूचनाएं भेजी जाती हैं। इसे काफी मजबूत सिस्‍टम माना जाता है, जिसमें सेंध लगाना नामुमकिन है। ऐसे में सवाल उठता है कि इस सिस्‍टम में गड़बड़ी कैसे आई। 

NOTAM सिस्‍टम के जरिए पायलट को जरूरी जानकारियां भेजी जाती हैं। उसे इलाके के मौसम की जानकारी दी जाती है। रॉकेट लॉन्‍च और सैन्‍य अभ्‍यास के बारे में भी बताया जाता है। कई और संवेदनशील जानकारियां पालयट के साथ शेयर की जाती हैं, ताकि सफर के दौरान कोई अनहोनी ना हो। विमान के सुरक्षित सफर के लिए इस सिस्‍टम को काफी मजबूत और सुरक्ष‍ित माना जाता है। 

यूएस फेडेरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के अनुसार NOTAM सिस्‍टम को ठीक करने पर काम चल रहा है। जब तक सिस्‍टम पूरी तरह से काम करना शुरू नहीं करता, विमान सेवाएं प्रभावित रहेंगी। अबतक सैकड़ों फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। करीब 100 फ्लाइट कैंसल हो चुकी हैं। FAA ने कहा है कि NOTAM सिस्‍टम जैसे-जैसे दुरुस्‍त होता जाएगा, लोगों को इस बारे में बताया जाएगा। हालांकि हवाई सेवाओं में हो रही परेशानी के कारण लोग काफी नाराज दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लोग सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।  
 

Source link

Advertisement

Leave a Reply