नई दिल्लीPublished: Mar 04, 2023 02:10:06 pm
Anand Mahindra’s Car: भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा की गाड़ियाँ देशभर में काफी पॉपुलर है। पर क्या आपने कभी सोचा है कि कंपनी के चेयरमैन आनंद महिंद्रा कौनसी कार इस्तेमाल करते है? आइए जानते हैं।
भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है। देश-विदेश की कई बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियाँ देश में बिज़नेस कर रही हैं। इन्हीं में भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में से एक महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) भी शामिल है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के पैसेंजर व्हीकल्स के साथ ही कमर्शियल व्हीकल्स भी काफी पॉपुलर हैं। पर क्या आपने सोचा है कि जो कंपनी देशभर में अपनी गाड़ियों को पहुँचा रही है, उस कंपनी का चेयरमैन किस कार का इस्तेमाल करता है? आइए जानते हैं कि महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) किस कार का इस्तेमाल करते है।