Friday, April 25, 2025
HomenewsYamunotri Yatra 2024: जानें श्रद्धालु कब से कर सकेंगे दर्शन , यमुनोत्री...

Yamunotri Yatra 2024: जानें श्रद्धालु कब से कर सकेंगे दर्शन , यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय..

Yamunotri Dham doors will open on 10th May on Akshaya Tritiya Chardham Yatra 2024

मां यमुना अवतरित दिवस पर चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री के कपाट  खोलने की तिथि समय पुरोहित समाज की बैठक में घोषित की गई। इस बार यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर दस मई को 10 बजकर 29 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र पर खोले जाएंगे।

जानकारी देते हुए मां यमुना के पुजारी मनमोहन उनियाल और पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल ने बताया कि इससे पहले मां यमुना की डोली खरशालीगांव में सुबह छह बजकर 15 मिनट पर यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी। यमुना के भाई शनिदेव महाराज भी अपनी बहन को विदा करने के यमुनोत्री धाम साथ में जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments