GreenFit Half Marathon Jaipur : रोहतक रनर्स ग्रुप के दो धावकों ने आयु वर्ग में पदक जीते

GreenFit Half Marathon Jaipur : रोहतक रनर्स ग्रुप के दो धावकों ने आयु वर्ग में पदक जीते

जयपुर, 28 सितंबर 2026: GreenFit Half Marathon Jaipur : रविवार 27 सितंबर को फिट इंडिया और स्वच्छ भारत अभियान के तहत जयपुर में आयोजित ग्रीनफिट हाफ मैराथन में रोहतक रनर्स ग्रुप (आरआरजी) के दो धावकों ने शानदार प्रदर्शन किया।

बीएसएनएल के सहायक महाप्रबंधक अरविंद पाल दहिया ने 21.1 किलोमीटर की हाफ मैराथन 1 घंटा 47 मिनट 21 सेकंड में पूरी की और 55+ आयु वर्ग में तीसरा स्थान हासिल किया। आरआरजी के ही अनिल मेहरा ने 10 किलोमीटर की दौड़ 43 मिनट 50 सेकंड में पूरी कर 45+ आयु वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न श्रेणियों में 17 राज्यों और विदेश से करीब 10 हजार प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की।

दोनों धावकों के इस प्रदर्शन से रोहतक रनर्स ग्रुप को गर्व हुआ है।